फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCR news:  Barring Delhi there will be chakka jam around the country tomorrow by farmers

दिल्ली के अलावा कल देश भर में चक्का जाम, टिकैत ने कहा- पता चलना चाहिए सरकार का रुख

Fri, 05 Feb 2021 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Feb 2021 03:06 AM IST
विज्ञापन
NCR news:  Barring Delhi there will be chakka jam around the country tomorrow by farmers
किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : पीटीआई

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर छह फरवरी को चक्का जाम के आह्वान पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली को छोड़कर एनसीआर में 12 से दोपहर तीन बजे तक यानी तीन घंटे का चक्का जाम किया जाएगा। पूरे देश में चक्का जाम होगा। विभिन्न स्थलों पर आने वाली गाड़ियों में सवार लोगों का खाने-पीने, लंगर, मूंगफली, चने समेत अन्य व्यवस्था का ख्याल रखा जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि कृषि कानूनों पर सरकार किसानों के साथ क्या रुख अपना रही है। वहीं विदेशी कलाकारों के समर्थन देने पर राकेश टिकैत ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर उन्हें नहीं जानते।

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरे देश में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसमें रणनीति बनी है कि दिल्ली को छोड़कर, उसके बाहर जगह-जगह किसान इकट्ठा होकर जाम लगाएंगे। जो भी गाड़ी में लोग वहां आकर रुकेंगे। उन सभी के लिए खाने-पीने, लंगर, मूंगफली, चने आदि की व्यवस्था करके बताया जाएगा कि कृषि कानूनों पर सरकार एक तरफ बात करने को कहती है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ अभी तक किसानों के पास न्योता नहीं आया। रूट तय होने पर उन्होंने कहा कि गांव के लोग और किसानों को चक्का जाम के बारे में पूरा पता है कि उन्हें कहां पर बैठना है। इसके बाद कहा कि जींद की महापंचायत में लोगों का पूरा समर्थन मिला। वह लोग भी गाजीपुर बॉर्डर पर आएंगे। दिल्ली में चक्का जाम को लेकर कहा कि वहां पर राजा ने खुद ही किलेबंदी कर ली है। ऐसे में चक्का जाम दिल्ली के बाहर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस द्वारा नुकीली कीलों की प्लेट उखाड़ने पर कहा कि वह कीले बो रहे थे और इधर किसान गेहूं बो रहा था। उन्होंने किसानों के जेल में बंद होने पर कहा कि इस मामले में संयुक्त किसान मोर्चा बात कर रही है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की कोई पंचायत नहीं हो रही और जब होगी तो उसकी परमिशन के बारे में भी बात होगी।  


जहां कीलें लगाई गईं हैं, वहां किसान फसल बोएंगे
राकेश टिकैत ने देर रात बताया कि जहां कीलें लगाई गईं हैं, वहां किसान फसल बोएंगे। इसके चलते कल जगह जगह से किसान मिट्टी लेकर यहां पहुंचेंगे। 6 फरवरी को गाजीपुर बॉर्डर के आसपास कील वाली जगहों पर फसल लगाएंगे। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद समेत एनसीआर में गांव के किसान सड़क पर जाम लगाएंगे। इस दौरान आम जनता की परेशानी का ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed