{"_id":"defb1229f564e83f964bfdd164dd0143","slug":"ncr-may-be-today-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हो सकती है एनसीआर में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हो सकती है एनसीआर में बारिश
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में शुरू हुई बर्फबारी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते दिल्ली-एनसीआर में मौसम खराब होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को हलकी बारिश होने और ठंडी हवा चलने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
मंगलवार को दिनभर तेज गर्मी रही। हवा चलने के बावजूद तापमान में उछाल रहने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का खतरा बढ़ गया है। इसका असर बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर नजर आएगा।
दोपहर तक हल्के बादल छाए रहेंगे और शाम को मौसम खराब हो सकता है। दोपहर बाद तेज हवा चलने के साथ ही रात में हलकी बारिश हो सकती है।