{"_id":"2dc904021cc5340216124abce012ff6c","slug":"ncr-may-be-rain-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में आज हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में आज हो सकती है बारिश
अमर उजाला, गाजियबाद
Updated Mon, 01 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली, एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों में सोमवार और मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके असर से मौसम करवट से सकता है।
विज्ञापन
रविवार को कई क्षेत्रों में आई आंधी ने मौसम बदल दिया जिससे अधिकतम तापमान गिरकर 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तपन से लोगों को राहत मिल गई।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर सोमवार और मंगलवार को बारिश हो सकती है। आंधी की भी संभावना है।
विज्ञापन
इसके कारण तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि यह राहत अस्थायी होगी। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मानसून एक जून को केरल पर दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन