फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCR: in 15 years thes are the warmest January seven days

NCR: 15 सालों में सबसे गर्म रहे 2016 के ये 7 दिन

Fri, 08 Jan 2016 09:32 AM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
NCR:  in 15 years thes are the warmest January seven days

भले ही बृहस्पतिवार की सुबह बादलों से ढकी रही और सूरज देर से निकला मगर राजधानी का तापमान अब भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। दिल्ली में अधिकत तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 24.7 तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 11.5 डिग्री रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बीपी यादव के मुताबिक, बीते 15 वर्षों में जनवरी का पहला सप्ताह दिल्ली में सबसे गर्म रहा। एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में मौसम गर्मी का अहसास करा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कई केंद्रों पर दिन और रात का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री तक ऊपर दर्ज हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को हल्की बारिश के साथ अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आएगी

NCR:  in 15 years thes are the warmest January seven days

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मैदानी इलाकों में 9 जनवरी को आसमान साफ होना शुरू होगा। इससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आएगी। फिर 11 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ आएगा।

12-14 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। उससे पहले जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार तक बर्फबारी होगी और फिर घटेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पश्चिम यूपी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर का न्यूनतम तापमान सबसे नीचे 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान जम्मू-कश्मीर, यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ केन्द्रों पर सामान्य से 4-5 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed