{"_id":"1f4e47e6705fdcad13da846fe9240a61","slug":"ncr-continued-atrocities-of-the-winter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार रहा सबसे सर्द दिन, गुरुवार को बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार रहा सबसे सर्द दिन, गुरुवार को बढ़ी गलन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में दिन में खूब सर्दी रही। दिल्ली में बुधवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 14 जनवरी को 15.6 डिग्री व 19 जनवरी को 15.7 डिग्री तापमान दर्ज किया था। मौसम वैज्ञानिकों ने बृहस्पतिवार को भी कोहरा और सर्द दिन की भविष्यवाणी की है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी अगले दो दिन में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच कुछ जगह बर्फ गिरी तो पूर्वी यूपी में ज्यादातर जगहों और पश्चिम यूपी में कुछ जगह बारिश पड़ी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब व यूपी में घना कोहरा रहा।
विज्ञापन
कई जगह सूरज नहीं दिखा। इसकी वजह से दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। पूर्वी यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में दिन सर्द रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 15.1 डिग्री रहा। वहीं जाफरपुर, नजफगढ़ और पूसा केंद्र पर दिन का तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। नोएडा में भी दिन का तापमान 15.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कुछ जगह सामान्य से 2-5 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। तो मैदानी इलाकों में पंजाब व पूर्वी यूपी में सामान्य से इतना ही नीचे रहा। न्यूनतम तापमान मैदानी इलाकों में सबसे नीचे हरियाणा के नारनौल में 3.5 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों ने बृहस्पतिवार को भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी में घने कोहरेकी चेतावनी दी है। कुछ जगह दृश्यता 25 मीटर से नीचे तक जा सकती है। तो 22-24 जनवरी के बीच आसमान साफ रहेगा। फिर 25 जनवरी को पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ असर डालेगा जिससे मौसम बिगड़ेगा।