{"_id":"9222be12084a1600a5029cfe8a667e20","slug":"ncr-closed-out-registration-of-older-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में बाहर के पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में बाहर के पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद
अमर उजाला, गाजियबाद
Updated Mon, 01 Jun 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन अफसरों ने पुराने वाहनों का दिल्ली-एनसीआर में पंजीकरण बंद कर दिया है। अपने यहां केपुराने वाहनों का पंजीकरण ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
एनजीटी का आदेश आने तक बाहरी जनपदों-राज्यों के वाहनोें का पंजीकरण दिल्ली-एनसीआर में नहीं किया जाएगा।
एनजीटी ने डीजल के दस और पेट्रोल के15 साल पुराने वाहनों पर रोक लगा दी थी। इन वाहनों का संचालन दिल्ली-एनसीआर में बंद कर दिया गया था। परिवहन अफसरों के आग्रह पर फिलहाल यह मामला सुनवाई में है।
विज्ञापन
इस पर 13 जुलाई को निर्णय होना है। ऐसे में पुराने वाहनों पर अधिकारी निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। आरटीओ ने अपने संभाग के पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन तो चालू रखा है, लेकिन बाहरी जनपदों-राज्यों केवाहनों का रजिस्ट्रेशन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
बाहरी जनपदों में बिक्री किए जाने वाले वाहनों को एनओसी तो जारी की जा रही है, लेकिन बाहरी वाहनों का अपने यहां पंजीकरण नहीं किया जा रहा है।