फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCR cities of the intelligence alerts on sight.

एनसीआर के शहरों पर अलर्ट के चलते खुफिया नजर

Thu, 21 Jan 2016 02:06 PM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 21 Jan 2016 02:06 PM IST
विज्ञापन
NCR cities of the intelligence alerts on sight.

मेवात के पुन्हाना में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद एनसीआर के पांच शहर भी आईबी और स्थानीय खुफिया विभाग के रडार पर हैं। इन विभागों से जारी रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जिले के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह अभियान पिछले करीब पांच दिनों से खुफिया तौर पर चलाया जा रहा था। बुधवार को स्थानीय पुलिस ने इन गांव और कॉलोनियों में घर-घर जाकर वेरिफिकेशन अभियान चलाया।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) हर साल 20 जनवरी को अलर्ट जारी करता है। तीन दिन पहले ही मेवात के पुन्हाना में आतंकवादी पकड़े गए थे। इसके बाद प्रदेश के खुफिया विभाग ने भी फरीदाबाद, गुड़गांव, पलवल, मेवात और नूंह को संवेदनशील घोषित कर दिया। खुफिया विभाग रिपोर्ट आते ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, खुफिया पुलिस ने जिले के अल्पसंख्यक बहुल गांव, कॉलोनी और इलाकों में जाकर इन जगहों में पिछले दिनों आकर रहने वाले लोगों की जानकारी एकत्रित की। इसके अलावा इन जगहों से बाहर गए लोगों की सूची बनाकर यह पता किया जा रहा है कि वह वर्तमान में कहां हैं।

काफी अर्से के बाद बाहर से लौटे लोगों की भी जानकारी एकत्रित की जा रही है। उनके बारे में यह पता किया जा रहा है कि वह कहां रहे और इस दौरान क्या कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, सत्यापन के दौरान यदि कोई घर संदिग्ध लगता है या फिर किसी व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पाई जाती हैं तो इसकी रिपोर्ट तुरंत ही आला अधिकारियों को भेजी जाती है।

सूत्र बताते हैं कि अभियान की हर घंटे की फोटो सहित रिपोर्ट वाट्सऐप के जरिये आला अधिकारियों को भेजी जा रही है। इसके अलावा खुफिया पुलिस जिले के रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और दूसरे जिलों से आने वाले मार्ग से गुजरने वाले हर वाहन पर नजर रखे हुए है।


लोकल ट्रेनों की सुरक्षा के निर्देश
पानीपत में लोकल ट्रेन में हुए ब्लास्ट के बाद रेलवे की सुरक्षा शाखा हरकत में आ गई है। ट्रेनों की सुरक्षा के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिन स्टेशनों पर ईएमयू ट्रेनों के खाली रैक अधिक समय तक खड़े रहते हैं उनमें पैडलॉक होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed