फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nclt allows centre government take over delhi gymkhana club

एनसीएलटी का फैसला: केंद्र संभालेगा दिल्ली जिमखाना क्लब के प्रबंधन की कमान

Fri, 01 Apr 2022 09:16 PM IST
Vikas Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Apr 2022 09:16 PM IST
सार

पीठ ने शुक्रवार को अपने आदेश में कहा, अब हम मंत्रालय को जिमखाना क्लब को पुनर्गठित करने के लिए मंत्रालय को पूरी कमान सौंपते हैं। पीठ ने क्लब के प्रशासक या जिम्मेदारी संभाल रहे किसी अन्य व्यकित को पूरा चार्ज नए निदेशकों को सौंपने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
nclt allows centre government take over delhi gymkhana club
दिल्ली जिमखाना क्लब (फाइल फोटो) - फोटो : delhigymkhana.org.in

विस्तार

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने शुक्रवार को दिल्ली जिमखाना क्लब के प्रबंधन की कमान केंद्र सरकार को सौंपने का फैसला किया है। अपने 149 पन्नों के आदेश में एनसीएलटी ने कहा, क्लब के आंतरिक मामलों में कुप्रबंधन को साबित करने के पर्याप्त तथ्य सामने आए हैं। जिसके बाद इसका प्रबंधन केंद्र के हाथों में सौंपा जाता है। 

विज्ञापन


एनसीएलटी ने इससे पहले वाणिज्य मंत्रालय को क्लब की सामान्य समिति में निदेशक के रूप में 15 लोगों को नामित करने के साथ-साथ क्लब के मामलों का प्रबंधन करने की अनुमति दी थी। 
विज्ञापन


पीठ ने शुक्रवार को अपने आदेश में कहा, अब हम मंत्रालय को जिमखाना क्लब को पुनर्गठित करने के लिए मंत्रालय को पूरी कमान सौंपते हैं। पीठ ने क्लब के प्रशासक या जिम्मेदारी संभाल रहे किसी अन्य व्यकित को पूरा चार्ज नए निदेशकों को सौंपने का निर्देश दिया। वहीं केंद्र द्वारा नियुक्त नए निदेशकों को चार्ज संभालते ही एनसीएलटी के समक्ष एक रिपोट फाइल करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed