फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NCC sparks patriotism among the youth of the country Sisodia felicitates 30 cadets

Delhi: NCC ने देश के युवाओं में पैदा की देशभक्ति की चिंगारी, सिसोदिया ने 30 कैडेट्स को किया सम्मानित

Fri, 10 Feb 2023 01:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Feb 2023 01:34 AM IST
सार

सिसोदिया ने कहा कि हमें गर्व है कि एनसीसी के माध्यम से देश के युवा अनुशासन और समर्पण के साथ तैयार हो रहे है। 

विज्ञापन
NCC sparks patriotism among the youth of the country Sisodia felicitates 30 cadets
दिल्ली सचिवालय में 30 कैडेट्स को सम्मानित किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

एनसीसी ने बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की चिंगारी पैदा करने का काम किया है। यूनिफार्म और एनसीसी में होना सही समय पर युवाओं में देशभक्ति भरता है। क्योंकि जब एक युवा अपने भविष्य के लिए सोच रहा होता है तो उसी समय वो इस संगठन से जुड़कर भविष्य को देश की बेहतरी के साथ जोड़कर देखता है। यह बातें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एनसीसी कैडेट्स से संवाद के दौरान कहीं।

विज्ञापन


इस मौके पर सिसोदिया ने यह भी कहा कि गर्व है कि एनसीसी के माध्यम से देश के युवा अनुशासन और समर्पण के साथ तैयार हो रहे है। गणतंत्र दिवस पर अनुशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर देश के सर्वश्रेष्ठ कैडेट,सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार सहित कई खिताब जीतकर दिल्ली के एनसीसी कैडेट्स ने गौरवान्वित किया है। दिल्ली सचिवालय में कैडेट्स के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार जीतने वाले 30 कैडेट्स को सम्मानित किया व उनसे संवाद किया। एनसीसी के एडीजी मेजर जनरल एसपी विश्वासराव, शिक्षा सचिव अशोक कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंडरग्राउंड फायरिंग रेंज तैयार किया जाएगा

स्कूल और कॉलेज के दिनों के अपने एनसीसी की यादों को साझा करते हुए सिसोदिया ने कहा कि कैडेट्स को यूनिफार्म में देखकर मुझे अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों की याद आती है जब एनसीसी की यूनिफार्म पहन मार्च करने का मौका मिलता था, परेड करने का मौका मिलता था। उस दौरान मेरे व्यक्तित्व में जो चीजें विकसित हुई वो आज भी मौजूद है। सिसोदिया ने बताया कि रोहिणी में एनसीसी भवन तैयार करने के बाद अब देश का पहला एनसीसी अंडरग्राउंड फायरिंग रेंज सरकार तैयार करवा रही है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एनसीसी के लिए बनाए फंड हेड, बजट में भी अलग से फंड जारी किया जाएगा ताकि पैसों की कमी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसीसी भविष्य में लक्ष्यों के प्रति सचेत करता है
गणतंत्र दिवस कैंप के अपने अनुभव साझा करते हुए एनसीसी कैडेट शिवम ने कहा कि अपने जीवन को अनुशासित करना और भविष्य में अपने लक्ष्यों के प्रति अधिक सचेत रहना इस संगठन ने सिखाया है। यह जरूरी नहीं है कि एनसीसी से हर कोई आर्म्ड फोर्सेज में पहुंच सकता है, फिर भी एनसीसी में प्रशिक्षण और अनुभव के माध्यम से हमें देश और इसके लोगों के प्रति जिम्मेदारी का एहसास हुआ है। अनुष्का राठी ने कहा कि एनसीसी के अनुभव ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है। राष्ट्र के प्रति जागरूक बनाया है। देशभक्ति की सच्ची भावना को भी जगाया है। दिल्ली निदेशालय की वर्तमान में 421 स्कूलों और 88 कॉलेजों में एनसीसी यूनिट हैं जिनमें जूनियर और सीनियर विंग सहित 42,245 कैडेट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed