फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NC protests demanding the restoration of full statehood to Jammu and Kashmir.

Delhi NCR News: जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर एनसी का विरोध प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला ने सरकार को याद दिलाया वादा
विज्ञापन

संसद सत्र के पहले दिन जम्मू-कश्मीर हाउस में एकत्र हुए कार्यकर्ता, कांग्रेस नेता भी हुए शामिल


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ता व नेता जम्मू-कश्मीर हाउस में एकत्र हुए और पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करो, अपना वादा पूरा करो तथा मोदी का वादा, क्यों रहा आधा जैसे नारे लगाए।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार ने परिसीमन और विधानसभा चुनावों के बाद राज्य का दर्जा बहाल करने का आश्वासन दिया था, जिसे अब पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी सिर्फ सरकार को उसी वादे की याद दिलाने आई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और गुलाम अहमद मीर समेत कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में प्लेकार्ड थे, जिन पर जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकार व सम्मान बहाल करो लिखा था। इस बीच, सीजेपी के प्रदर्शन पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उठने वाली आवाजों का समर्थन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसद और सुप्रीम कोर्ट के वादे का हवाला-

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब की ओर जाते देखा गया, जहां जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने पर एक सेमिनार हो रहा था। इस दौरान फारूक अब्दुल्ला ने कहा, हम राज्य के दर्जे के लिए लड़ रहे हैं, जिसका वादा प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने संसद और सुप्रीम कोर्ट में किया था। यह वादा जम्मू-कश्मीर की जनता से भी किया गया था। उन्होंने आगे कहा मुझे उम्मीद है कि सरकार देश के लोगों की इच्छाओं का सम्मान करेगी। मुझे उम्मीद है कि वे देश की भलाई के लिए काम करेंगे और लद्दाख की समस्याएं भी हल होंगी और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।



सीजेपी प्रदर्शन पर युवाओं का किया समर्थन-

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा वे हमारा कल हैं। वे हमारा भविष्य हैं। मेरी नजर में, ये युवा बच्चे ही भारत में असली बदलाव लाएंगे। आज, वे जीने के अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं, और हम सभी उनके साथ खड़े हैं। ऐसी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है, जो उनका समर्थन न कर रही हो। हर कोई उनके साथ एकजुट है। हम उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि हम उनके साथ खड़े रहेंगे क्योंकि वे ही हमें उस तरह के देश की ओर ले जाएंगे, जिसकी कल्पना महात्मा गांधी ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed