फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nazia and vimla donates their kidneys

मिसाल: धर्म का बंधन तोड़कर दान की किडनी

Thu, 24 Apr 2014 08:34 AM IST
Updated Thu, 24 Apr 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
nazia and vimla donates their kidneys

लोकसभा चुनाव में जहां सांप्रदायिकता को हवा देकर वोट की राजनीति हो रही है, वहीं कानपुर की नाजिया और गोरखपुर की विमला ने सांप्रदायिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण पेश किया है।

विज्ञापन


ब्लड ग्रुप मिलने पर विमला ने नाजिया के पति को और नाजिया ने विमला के पति को किडनी दान कर उनकी जान बचाई।

दिल्ली के एक निजी अस्पताल में पिछले दिनों किडनी प्रत्यारोपण कराने के लिए कानपुर के मोहम्मद शमीम और गोरखपुर के रमेश द्विवेदी भर्ती हुए थे।

नहीं मैच कर रहा था ब्लड ग्रुप

nazia and vimla donates their kidneys

दोनों की पत्नी अपने-अपने पति को किडनी दान करना चाहती थीं, लेकिन उनका ब्लड ग्रुप पति से नहीं मेल खा रहा था। परिवार और करीबी रिश्तेदारों में भी कोई किडनी दान करने वाला नहीं था।

इलाज कर रहे चिकित्सकों को पता चला कि शमीम की पत्नी का ब्लड ग्रुप रमेश से और विमला का ब्लड ग्रुप शमीम से मेल खा रहा है। इसके बाद दोनों के परिजनों से चिकित्सकों ने बातचीत की।

दोनों एक-दूसरे के पति को किडनी देने के लिए राजी हो गईं। नौ अप्रैल को सफलतापूर्वक ऑपरेशन करके किडनी प्रत्यारोपण कर दिया गया। चारो अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed