{"_id":"25983432487b09f49cf1720fa973a2d6","slug":"nazarat-cas-anokelal-witness-in-court-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजारत घोटाला : ‘अस्थाना के निर्देश पर करता था काम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजारत घोटाला : ‘अस्थाना के निर्देश पर करता था काम’
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 30 Jan 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित नजारत घोटाला प्रकरण में बुधवार को कारपेंटर अनोखे लाल ने सीबीआई विशेष न्यायाधीश डा. एके सिंह की कोर्ट में बयान दर्ज कराए। गवाह का कहना था कि वह आशुतोष अस्थाना नाजिर के अधीन काम करता था और वहीं काम के लिए निर्देश देते थे।
विज्ञापन
पूर्व जिला जज एके सिंह के अधिवक्ता सुधीर त्यागी ने गवाह से जिरह पूरी की। बाकी जिरह के लिए कोर्ट ने अब 30 जनवरी नियत की है। बता दें कि नजारत कांड के मुख्य आरोपी आशुतोष अस्थाना की कुछ वर्ष पूर्व डासना जेल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
गवाह का कहना था कि वह अस्थाना के मकान पर जाता था। अस्थाना के मकान पर उसने लकड़ी काम भी किया था। वह आरपी यादव के सामान के साथ परिवार सहित ट्रक से इलाहाबाद गया था। ट्रक पहले अग्निपथ कांप्लेक्स में गया। इसके बाद ट्रक स्टेनले रोड पर भी करीब डेढ़ घंटे रहा।
विज्ञापन
इलाहाबाद में काम करने के दौरान बुलंदशहर का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वहां पेंटिंग का काम कर रहा था। उस समय मालूम नहीं था कि अस्थाना उसके खाते में फर्जी ट्रेजरी डालकर भुगतान करा रहा है।
अस्थाना के साथ उसकी कोई मिलीभगत नहीं थी और न ही उसके साथ किसी बेईमानी या अपराध में शामिल था। वर्ष 2006 में पूर्व जिला जज एके सिंह के लखनऊ आवास पर काम किया था। उनके काम के सिलसिले में वह 4-5 बार लखनऊ गया था।