फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nazarat cas : Anokelal witness in court

नजारत कांडः गवाह अनोखे लाल को कोर्ट में पेश

Thu, 23 Jan 2014 11:11 PM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 23 Jan 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
nazarat cas : Anokelal witness in court

नजारत कांड प्रकरण में बृहस्पतिवार को सीबीआई विशेष न्यायाधीश डा. एके सिंह की कोर्ट में अभियोजन के गवाह से डिफेंस के अधिवक्ता ने जिरह की। सीबीआई के स्पेशल लोक अभियोजक वीके शर्मा और बीके सिंह ने गवाह अनोखे लाल को कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


डिफेंस के अधिवक्ता के सवाल का जवाब देते हुए गवाह ने कहा कि उसने पूर्व जिला जज आरपी यादव के गाजियाबाद और इलाहाबाद वाले आवास में कई महीने तक फर्नीचर बनाया था।
विज्ञापन


गवाह का कहना था कि एक जनवरी 2004 से करीब डेढ़ माह तक गाजियाबाद में फर्नीचर बनाने के बाद वह आरपी यादव के इलाहाबाद स्थित आवास पर परिवार समेत चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी 2004 से जून के अंत तक वह और उसका परिवार इलाहाबाद में ही रहा। वहां उसके पूरे परिवार का खाना आरपी यादव के घर ही बनता था। उनका बेटा निखिल टिफिन में खाना लेकर आता था। इलाहाबाद में ही पूर्व जज के आवास से उनके बेटे निखिल का आवास स्टेनले रोड पर करीब 3 किलोमीटर दूर था।


पूर्व जज के आवास से वह 3 रुपया किराया देकर आटो से स्टेनले रोड तक जाता था। निखिल के मकान में लाइब्रेरी तैयार की थी और दीवार पर वुडन का काम किया था। सीबीआई लोक अभियोजक ने बताया कि गवाह से जिरह के लिए अब 24 जनवरी की तारीख नियत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed