{"_id":"5dcea8068ebc3e54a008fd9d","slug":"nazafgarh-man-stabbed-by-miscreants-after-asking-path-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पहले रास्ता पूछा, फिर चाकू से हमला कर फरार हो गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पहले रास्ता पूछा, फिर चाकू से हमला कर फरार हो गए बदमाश
Fri, 15 Nov 2019 06:58 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 15 Nov 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में ठीक से रास्ता नहीं बताने पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और चाकू से हमला कर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा। पीड़ित की हालत देखकर घरवालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और बयान के आधार पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार (25) अपने परिवार के साथ नजफगढ़ के श्याम विहार में रहता है। वह पेशे से मजदूरी करता है।
13 नवंबर की देर रात वह अपने कुछ मेहमानों को छोड़कर पैदल घर जा रहा था। देव गार्डन के पास एक बाइक आकर रुकी। बाइक सवार दो युवकों ने उससे उत्तम नगर जाने का रास्ता पूछा। ठीक से पता नहीं बताने पर दोनों उससे अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने राकेश को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उसके बाद उस पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। परिजनों की शिकायत पर घर पहुंची पुलिस ने राकेश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।