फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nawab Haider murder case solve as wife with her lover done crime

नवाब हैदर हत्या का खुलासाः पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ दिया वारदात को अंजाम

Mon, 04 Mar 2019 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
Nawab Haider murder case solve as wife with her lover done crime
खुलासा

बिजनौर के मजदूर की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत उसके प्रेमी और साथी को गिरफ्तार कर लिया। इसमें सामने आया है कि पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी से पति की हत्या करवा दी थी। उनके जुर्म कबूल करने पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


गढ़ स्याना रोड किनारे सालारपुर इंटर कॉलेज के सामने किसान मूले के गेहूं के खेत की डोल पर सफेदे के पेड़ पर 27 फरवरी को एक अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला था। उसकी शिनाख्त बिजनौर के मोहल्ला खत्रियान निवासी मजदूर नवाब हैदर (50) के रूप में हुई थी। 
विज्ञापन


उसे पत्नी फिरदौस उर्फ नीलम ने अपने एक परिचित से पचास हजार रुपये लेने को बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर भेजा था। इस दौरान उसकी हत्या किसने और क्यों की, इस सवाल की गुत्थी सुलझाने को पुलिस कई दिनों से जांच कर रही थी। रविवार को हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी फिरदौस उर्फ नीलम, उसके प्रेमी मोनू और उसके साथी बिजेंद्र निवासी गांव सालारपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगढ़ थाना पहुंचे सीओ अशोक शुक्ला ने मुल्जिमों से पूछताछ के बाद पत्रकारों को बताया कि फिरदौस के मोनू से अवैध संबंध थे। इस कारण वह मोनू से अकसर मोबाइल पर बात करती रहती थी। नवाब हैदर मोबाइल पर दिन रात बात करने का विरोध करता था, जिससे नाराज होकर फिरदौस ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। 

इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए फिरदौस ने पति को गांव सालारपुर के मोनू से पचास हजार की रकम लेने भेजा था। साजिश के तहत मोनू ने गांव के ही बिजेंद्र के साथ मिलकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी थी।

एसओ रवि रतन ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ करने में उनके साथ एसआई सतेंद्र सिंह, महिला सिपाही मीनाक्षी समेत सर्विलांस टीम भी शामिल रही। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल भी बरामद हुए हैं। 


पत्नी के मोबाइल की सीडीआर ने हत्या का राज उगला
पत्नी ने खूब ड्रामा किया मगर उसके मोबाइल की सीडीआर ने हत्या का राज उगल दिया। इसी आधार पर पुख्ता सबूत हाथ लगते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। एसओ रवि रतन ने बताया कि बिजनौर के नवाब हैदर की हत्या का खुलासा उसकी पत्नी फिरदौस उर्फ नीलम के मोबाइल की सीडीआर से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed