फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Navy doctor accused of molesting junior officer investigation is over

नौसेना के डॉक्टर ने अपनी जूनियर के साथ किया कुछ ऐसा, शर्म से झुक जाएगा सिर

Thu, 10 May 2018 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 May 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Navy doctor accused of molesting junior officer investigation is over
navy

नौसेना में तैनात एक डॉक्टर ने कुछ ऐसा कर दिया है कि उसे कोर्ट मार्शल जैसी बड़ी सजा मिलने वाली है। सेना में रहते हुए इस डॉक्टर ने जो किया है उससे किसी का भी अपने देश के सैनिक से भरोसा उठ सकता है।

विज्ञापन


दरअसल इस नौसेना में तैनात इस डॉक्टर पर अपनी ही जूनियर डॉक्टर का शोषण करने का आरोप लगा है। ऐसा काम आरोपी डॉक्टर ने एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार तब किया जब पीड़िता किसी वरिष्ठ अधिकारी के घर उनकी मां के इलाज के लिए गई थी।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार मेल टुडे में छपी खबर के अनुसार "इस मामले में गठित किए गए बोर्ड ने आरोपी अधिकारी को दोषी पाया है और उसका जनरल कोर्ट मार्शल करने की करने की सिफारिश की है।"

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी कमांडर डॉक्टर के खिलाफ  जांच लगभग दो सालों से चल रही है। इस डॉक्टर पर नेवी एक्ट और आईपीसी की धाराएं लगाई गई हैं। अगर अदालत इन आरोपों को सही पाती है तो डॉक्टर को जेल भी हो सकती है।

2016 में हुई थी घटना

Navy doctor accused of molesting junior officer investigation is over
navy

जानकारी के अनुसार नौसेना के डॉक्टर के खिलाफ शोषण का पहला मामला दिल्ली में सामने आया था। महिला डॉक्टर ने उच्च अधिकारियों को शिकायत में बताया था कि लुटियन जोन में स्थित वाइस एडमिरल के बंगले में डॉक्टर ने उसे प्रताड़ित किया था। वाइस एडमिरल की मां के बीमार होने पर दोनों डॉक्टरों को उनकी देखभाल के लिए लगाया गया था। उसी वक्त यह घटना हुई थी।

जब कथित घटनाएं हुईं, तो सर्जन कमांडर को राष्ट्रीय राजधानी में नौसेना की स्थापना और प्रशासन कार्यालय आईएनएस इंडिया में तैनात किया गया था।

यह घटना मई 2016 के पहले सप्ताह में हुई थी। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पीड़िता नौसेना का चेहरा भी रह चुकी है। वह जब वाइस एडमिरल के बाथरूम का उपयोग करने गई थी तब उसके साथ यह घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed