फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Navratri starts and people are asking suggestions from pundits online for worship

गुरुग्रामः नवरात्र शुरू, पूजा के लिए लोग पंडितों से ऑनलाइन मांग रहे सुझाव

Wed, 25 Mar 2020 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम 
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Mar 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
Navratri starts and people are asking suggestions from pundits online for worship
सदर बाजार के मंदिर में पूजा करते पुजारी - फोटो : अमर उजाला

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा में बुधवार से नवरात्रों की शुरुआत हो रही है। चैत्र नवरात्रि में मां भगवती के सभी नौ रूपों की उपासना की जाएगी और आध्यात्मिक ऊर्जा ग्रहण करने के लिए श्रद्धालु विशिष्ट अनुष्ठान भी करेंगे, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण किए गए लॉकडाउन की वजह से विशिष्ट अनुष्ठानों पर भारी प्रभाव पड़ा है।

विज्ञापन


पहला नवरात्र है लेकिन शहर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों के द्वारों को बंद किया गया है। इसके चलते घरों में ही पूजा करने की तैयारी शहरवासी कर रहे हैं।
 छोटी दुकानों से ही पूजा सामग्री खरीदी जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि बहुत ही कम मात्रा में सामग्री को खरीदा गया है। हालांकि सामान की मात्रा अधिक और खरीदारों की संख्या कम होने पर सामान्य से भी कम दामों में सामग्री को बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


घर में ही पूजा करने के लिए ऑनलाइन पंडितों से सुझाव मांगे जा रहे हैं, जिसमें सामग्री ना मिलने पर सिर्फ कपूर, लौंग, इलायची को ही पूरी सामग्री मानने का सुझाव दिया जा रहा है। इन तीनों की मदद से वातावरण शुद्ध होता है व कीटाणु खत्म होते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


माता के आगमन से सिद्धि के योग
ज्योतिषाचार्य प्रवीण कुमार शांडिल्य ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 25 मार्च दिन बुधवार को वासंतिक नवरात्र रेवती नक्षत्र एवं ब्रह्म योग में आरंभ होकर 03 अप्रैल दिन शुक्रवार को विजय दशमी के साथ संपन्न होगा। इस बार नवरात्र में माता अपनों भक्तों को दर्शन देने के लिए नाव पर आ रही हैं। माता के आगमन से सिद्धि के योग बन रहे हैं। इन दिनों राहू और केतु के मध्य में आने की वजह से कालसर्प योग बना हुआ है जिसकी वजह से दुनिया इतने बड़े संकट से गुजर रही है जिसका उपाय पूजा पाठ है। माता के इस आगमन से श्रद्धालुओं को मनचाहा वरदान और सिद्धि की प्राप्ति होगी।

सामान्य दामों में मिल रहे हैं फल

बाजारों के बंद होने पर मंडियों में दुकानदारों ने कालाबाजारी शुरू कर दी लेकिन प्रशासन के सख्ती में आने पर कालाबाजारी पर रोक लगी है। लॉकडाउन के कारण फलों की मांग घटी है, जिसकी सीधा असर कीमतों पर भी पड़ा है। इस नवरात्र में फलों के दाम सामान्य रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। हर साल नवरात्र पर नारियल के दाम चढ़ जाते थे, लेकिन इस बार मांग कम होने से ये बहुत ही कम रेट पर मिलने की उम्मीद है।

फलों के दाम
सेब    - 100 रुपये किलो
अंगूर     -  80 से 100 रुपये किलो
संतरा    - 60 रुपये किलो
चीकू    - 60 रुपये किलो
नारियल -  50 रुपये का एक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed