नवरात्र 2022: दो साल बाद मंदिरों में जयकारों की उठेगी गूंज, तैयारियां पूरी, बाजारों में दिखी रौनक
चैत्र नवरात्र 2022-
चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहे हैं। इसको लेकर काफी इंतजाम किए गए हैं। फरीदाबाद शहर के माता वैष्णो देवी मंदिर, काली मंदिर के साथ हर जगह तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैत्र नवरात्र शनिवार से प्रारंभ हो रहे हैं। दो साल बाद मंदिरों में नवरात्र को लेकर काफी इंतजाम किए गए हैं। फरीदाबाद शहर के माता वैष्णो देवी मंदिर, काली मंदिर के साथ हर जगह तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोजाना भजन-कीर्तन के साथ भंडारे आयोजित होंगे। शुक्रवार को बाजारों में पूजा सामग्रियों को खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
एनआईटी एक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, काली मंदिर के साथ सभी मंदिरों में सैकड़ों अखंड ज्योति घट स्थापना की जाएगी। प्रतिदिन पूजन, दुर्गा पाठ, जाप, आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। मंदिर समिति सदस्यों ने बताया कि दो से 10 अप्रैल तक प्रतिदिन भक्तजनों के सहयोग से शाम को आरती के बाद फलाहारी प्रसाद वितरित किया जाएगा। माता वैष्णो देवी के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि नौ दिनों तक अलग-अलग रूपों का शृंगार किया जाता है।
आज निकलेगी कलश यात्रा
चैत्र नवरात्र पर शनिवार सुबह मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ प्रचंड ज्योति जलाई जाएगी। माता की आरती की जाएगी। इसके बाद विशाल जल कलश यात्रा निकालकर अन्य विधियों को संपन्न किया जाएगा। यह यात्रा अधिकांश मंदिरों में सुबह से दोपहर तक निकाली जाएगी। वैष्णो देवी मंदिर के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रति दिन 31 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। साथ ही प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
नवरात्र को लेकर शुक्रवार को बाजारों में रौनक दिखी। लोग पूजा सामग्रियों की खरीदार में व्यस्त रहे। हालांकि लोगों ने बताया कि पूूजा पाठ के सामनों को खरीदने में महंगाई ने जरूर थोड़ा बहुत असर डाला। बावजूद दो साल बाद मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचेंगे। उधर, नवरात्र को लेकर पुलिस भी सतर्क है। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहेगी व सादी वर्दी में भी महिला-पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।