{"_id":"df59d80223d5758802e3be2cc0489424","slug":"navratra-special-shuttle-from-31-march-to-8th-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र स्पेशल शटल आठ अप्रैल तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र स्पेशल शटल आठ अप्रैल तक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 01 Apr 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वर्ष नवरात्र में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक स्पेशल शटल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। यह ट्रेन 31 मार्च से आठ अप्रैल तक हजरत निजामुद्दीन से पलवल तक चलेगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नवरात्र के दिनों में पलवल, फरीदाबाद से बड़ी संख्या में लोग कालका जी दर्शन करने के लिए आते हैं। इनमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक होती है। उनकी सुविधा को देखते हुए रेलवे एक शटल निजामुद्दीन से पलवल के बीच चलाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 64090 शटल ट्रेन 31 मार्च को सुबह 11.15 मिनट पर निजामुद्दीन से रवाना होगी और दोपहर 12.30 मिनट पर पलवल स्टेशन पहुंचेगी।
यही ट्रेन पलवल से 64419 शटल बनकर उसी दिन दोपहर 2 बजे निजामुद्दीन के लिए रवाना होगी और 3.15 मिनट पर निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह गाड़ी ओखला, तुगलकाबाद, फरीदाबाद, न्यूटाउन व बल्लभगढ़ स्टेशन पर भी रुकेगी।
विज्ञापन