केजरीवाल ने किया सिद्धू का समर्थन कहा- पंजाब जाते सिद्धू तो खोल देते नशे की पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व सांसद व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के आज के बयान के बाद दिल्ली सीएम केजरीवाल ने भी उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट किया है। केजरीवाल ने कहा कि, 'अगर सिद्धू पंजाब जाते तो वहां फैले नशे के खिलाफ बोलते। बीजेपी ने उन्हें वहां जाने से रोका।' केजरीवाल ने आगे लिखा कि 'यह बेहद चौंकाने वाला है। आखिर बीजेपी किसे बचाना चाहती है।'
Sidhu wud hv spoken against drugs, if he went to Punjab. BJP prevented him. Who was BJP trying to protect? Shocking https://t.co/TF6imhQL1w
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 25, 2016
बता दें कि भाजपा से राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद आज पूर्व क्रिकेटर व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने ये राज खोला कि आखिर उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता क्यों छोड़ी। सिद्धू ने बताया कि, 'राज्यसभा से इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि मुझे कहा गया था कि पंजाब की तरफ मुंह नहीं करोगे।'
हालांकि उन्होंने इस बात का साफ जवाब नहीं दिया कि वो किस पार्टी में जाएंगे। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां पंजाब का हित होगा वहां जाऊंगा। जब उनसे ये पूछा गया कि क्या वो भाजपा छोड़ चुके हैं तो वो इस बात पर भी कुछ नहीं बोले।
सिद्धू ने सीधे तौर पर तो भाजपा का नाम नहीं लिया लेकिन उस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'मुझसे पंजाब छोड़ने को कहा गया, मैं कैसे इन लोगों को छोड़ सकता हूं। एक परिंदा भी अपने घोंसले पर वापस आ जाता है तो नवजोत सिद्धू कैसे अपने घर अपने लोगों को छोड़ सकता है? मैं कैसे पंजाब के बारे में सोचना छोड़ दूं।'
'मोदी लहर ने विरोधियों संग सिद्धू को भी डुबो दिया'
पंजाब के साथ अपना रिश्ता समझाते हुए सिद्धू ने पूरी मजबूती से अपनी बात रखते हुए कहा कि दुनिया की कोई पार्टी पंजाब से ऊपर नहीं, कोई पार्टी पंजाब से बड़ी नहीं। उन्होंने भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि अगर ये पहली बार होता तो मैं बर्दाश्त कर लेता लेकिन ये तीसरी या चौथी बार है जब ऐसा हुआ।
जब मोदी साहब की लहर आई तो विरोधी तो डूबे ही सिद्धू को भी डुबो दिया। पहले मुझसे अमृतसर छोड़कर कुरुक्षेत्र फिर पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ने को कहा गया। तब मैंने कहा नहीं मैं अपने लोगों के साथ धोखा नहीं करूंगा।
सिद्धू ने साफ-साफ शब्दों में ये कहा कि 'नवजोत सिंह सिद्धू को सौ बार अपना परिवार, अपनी पार्टी और पंजाब में से चुनना पड़ेगा तो सौ बार पंजाब को चुनूंगा। पंजाब का जहां हित होगा आप मुझे वहां खड़ा पाएंगे। मैं बस पंजाब और अमृतसर की सेवा करना चाहता हूं।'
अपने इस पूरे प्रेस कांफ्रेंस में सिद्धू ने ये नहीं बताया कि क्या वो बीजेपी छोड़ चुके हैं या वो आप में शामिल होने वाले हैं या क्या उनकी ख्वाहिश पंजाब का सीएम बनने की है या नहीं।
कपिल का शो नहीं छोड़ेंगे सिद्धू
तमाल अटकलों के बीच अब ये बात साफ हो गई है कि सिद्घू कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में बने रहेंगे लेकिन, अगला चुनाव वो किस पॉलिटिकल पार्टी (टीम) से पंचाब चुनाव लड़ेंगे इसकी घोषणा आज 11.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर बताएंगे।
बीते सोमवार को राज्यसभा और भाजपा की सदस्यता छोड़ने वाले पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्घू की भावी योजना पर सस्पेंस कायम है। आम आदमी पार्टी की इस मामले में चुप्पी ने सस्पेंस को और बढ़ा दिया है।
माना जा रहा है सिद्घू सोमवार को नई और भावी योजना का खुलासा करेंगे। दरअसल इस्तीफा देने से पहले सिद्घू और उनकी विधायक पत्नी नवजोत कौर के साथ आप के नेताओं की कई दौर की बातचीत हुई थी।
नवजोत कौर शुरू से ही आप के साथ जाने की इच्छुक थीं, मगर खुद सिद्घू इसके लिए मन नहीं बना पा रहे थे। इसी बीच जब सिद्घू ने बतौर राज्यसभा में बतौर मनोनीत सदस्य का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, तब यह संदेश गया कि भाजपा नेतृत्व उन्हें मनाने में कामयाब हो गया है।
हालांकि इसी बीच सिद्घू ने अचानक राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे कर सबको चौंका दिया। तब खुद सिद्घू ने आप के नेताओं से बातचीत होने की बात स्वीकारी थी।
FLASH: Navjot Singh who had quit Rajya Sabha, to hold a press conference today at 11:30 am.
— ANI (@ANI_news) July 25, 201
आप की चुप्पी से लग रही कई तरह की अटकलें
उस दौरान आप ने भी इस्तीफे को साहसिक कदम बताते हुए सिद्घू के पार्टी में शामिल होने का संकेत दिया था। इस बीच इस्तीफा देने के करीब एक हफ्ते बाद भी सिद्घू ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
सिद्घू मामले में जिस प्रकार आप में चुप्पी छाई है, उससे अटकलें लग रही हैं कि कहीं न कहीं सिद्घू के आप में शामिल होने में पेंच है। आप सूत्र स्वीकार कर रहे हैं कि पार्टी के पास सिद्घू के सोमवार के किसी कार्यक्रम की सूचना नहीं है।
जबकि खुद सिद्घू राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने के बाद मीडिया से लगातार दूर हैं। इस्तीफा देने के बाद बयान जारी करने के अलावा उन्होंने मीडिया से किसी तरह की बातचीत नहीं की है।