फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nationwide strike can create problem, careful before coming out of home

आज है हड़ताल जरूरी ना हो तो घर से ना निकलें

Wed, 02 Sep 2015 10:55 AM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
Nationwide strike can create problem, careful before coming out of home

अगर आप बस से सफर करते हैं या अपने किसी काम के लिए सरकारी दफ्तर जा रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं। सड़कों पर न बसें मिलेंगी और न दफ्तरों में कर्मचारी काम करते दिखेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जिले के 50 हजार से ज्यादा कर्मचारी शामिल होने जा रही हैं। हड़ताल का असर न सिर्फ सरकारी महकमों के कामकाज पर दिखेगा बल्कि औद्योगिक नगरी के श्रमिक संगठनों ने भी हड़ताल में शामिल होने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


आम जनता को सबसे ज्यादा परेशानी रोडवेज के चक्काजाम से उठानी पड़ सकती है। ऐसे में आज जरा सोच-समझकर घर से निकलें।

50 हजार यात्री होंगे परेशान
रोडवेज कर्मचारी संघ के एक धड़े ने मंगलवार से ही चक्काजाम का ऐलान कर दिया था, लेकिन सोमवार देर रात इस निर्णय को वापस ले लिया गया। हालांकि, बसों से सफर करने वाली जनता को एक दिन की राहत जरूर मिली, लेकिन बुधवार को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी संगठनों ने प्रदेशभर में एक भी बस का संचालन न होने देने का दावा किया है। ऐसा हुआ तो फरीदाबाद डिपो की 180 बसों के अलावा दूसरे डिपो की बसों से सफर करने वाले जिले के करीब 50 हजार यात्रियों को चक्काजाम की मार झेलनी होगी। बल्लभगढ़ बस अड्डे से दिल्ली के लिए 22, गुड़गांव के लिए 28, पलवल के लिए 18, अलीगढ़-आगरा-मथुरा के लिए 20 बसों के अलावा सिटी बस सेवा का संचालन किया जाता है।

आधीरात से ही इन बसों संचालन रोक दिया जाएगा। रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक विक्रम सिंह मलिक ने बताया कि बस संचालन हो पाना तो मुश्किल है लेकिन कोशिश की जाएगी। ऐहतियाती तौर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

बैंक कर्मचारी भी शामिल
राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बैंकों का कामकाज भी प्रभावित रहेगा। जिले के 27 राष्ट्रीयकृत बैंकों की करीब 200 शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। हालांकि, स्टेट बैंक के कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हैं। हरियाणा बैंक इंप्लाई एसोसिएशन के मुताबिक हड़ताल से जिले के बैंकों में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की ट्रांजेक्शन प्रभावित होने का अनुमान है।

इन महकमों पर दिखेगा असर
रोडवेज, नगर निगम, बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा पशुपालन और डेयरी विभाग सहित अन्य महकमों के हजारों कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे।

लाल झंडे लेकर निकाला जुलूस
फरीदाबाद। हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारी संगठनों ने लाल झंडे लेकर शहर में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। सभी विभागों के कर्मचारियों  से हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सुभाष लांबा व उप प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि 15 दिन पहले सरकार को हड़ताल का नोटिस दिया गया था, लेकिन सरकार ने कर्मचारी संघ से बातचीत तक करना जरूरी नहीं समझा। परिवहन मंत्री ने जो घोषणाएं की हैं, वो पहले भी होती रही हैं। इसलिए रोडवेज कर्मचारी इस हड़ताल में पूरी तरह साथ देंगे। संघ के जिला प्रधान लज्जा राम ने कहा कि सरकार ने कच्चे कर्मचारियाें को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन 15 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर बेरोजगार कर दिया है। रिटायरमेंट की उम्र 60 से घटाकर 58 वर्ष कर दी गई है। इससे कर्मचारियों का गुस्सा और भड़क गया है। जुलूस में संघ व विभागीय यूनियनों के नेता गुरचरण खाडिया, गोपचंद, सुनील चंडालिया, बलबीर सिंह बालगुहेर, अशोक कुमार, टीकाराम आदि मौजूद रहे।


पढ़ाई भी होगी प्रभावित
हड़ताल का असर सरकारी स्कूलों की पढ़ाई पर भी पड़ सकता है, क्योंकि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने भी हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है। अध्यापक संघ राज्य सरकार की शिक्षा नीति और शिक्षा बजट में कटौती का विरोध करेगी। संघ के मुताबिक शिक्षक स्कूल तो जाएंगे, लेकिन पढ़ाएंगे नहीं। ऐसे में बच्चों को स्कूल से बिना पढ़े वापस लौटना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed