फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   national woman wrestler got dead in road accident.

सड़क हादसा: राष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी की मौत

Thu, 04 Sep 2014 02:46 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
national woman wrestler got dead in road accident.

दिल्ली के हौजखास में सोमवार दोपहर महिला कार चालक ने राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी दीप्ति यस्क (20) को टक्कर मार दी। घायल दीप्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


हादसे के बाद जंगपुरा निवासी आरोपी नीलिमा ने हौजखास थाने में समर्पण कर दिया। पुलिस ने लापरवाही से हुई सड़क दुर्घटना का मामला दर्जकर नीलिमा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दीप्ति कमला नेहरू कॉलेज की बीए (भूगोल ऑनर्स) प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसने 12वीं में भूगोल में ऑल इंडिया स्तर पर सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए थे। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने दो जून को छात्रा को प्रशंसा पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हादसे की जानकारी वहां से गुजर रहे कंप्यूटर इंजीनियर पंकज धीर ने दी थी। कालकाजी निवासी पंकज ने बताया था कि सोमवार दोपहर करीब 1:45 वह कमला नेहरू कॉलेज स्थित सीरी फोर्ट से अगस्त क्रांति मार्ग से गुड़गांव जाने के लिए मुड़ा तभी सिल्वर रंग की पोलो कार ने सड़क पार कर रही छात्रा को टक्कर मार दी। महिला बहुत तेजी से कार चला रही थी।

40 से ज्यादा पदक जीत चुकी थी दीप्ति

national woman wrestler got dead in road accident.

पुलिस ने दीप्ति को एम्स में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सी-ब्लॉक सुल्तानपुर कॉलोनी, महरौली निवासी छात्रा दुर्घटना के समय कॉलेज से घर लौट रही थी। हादसे के बाद आरोपी महिला कार चालक ने हौजखास थाने में समर्पण कर दिया। कार जब्त कर नीलिमा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कबड्डी के अलावा दीप्ति शॉट पुट खेलने की चैंपियन थी। भाई विपेश ने बताया कि उसकी बहन न केवल राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी बल्कि होनहार छात्रा भी थी। वह पढ़ाई में अव्वल रहती थी।

देश के सभी राज्यों में कबड्डी और एथलीट में दीप्ति ने छोटी सी उम्र में 40 से अधिक पदक और सर्टिफिकेट हासिल किए थे। इस वर्ष 12वीं में भूगोल विषय में दीप्ति ने ऑल इंडिया में टॉप किया था। उसके 99 फीसदी अंक आए थे। दीप्ति के पिता उपेंद्र शास्त्री झंडेवालान स्थित सरस्वती बाल मंदिर स्कूल के प्रिंसिपल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed