फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National Water Conference to connect manpower with water power

जनशक्ति को जल शक्ति से जोड़ने के लिए होगा राष्ट्रीय जल सम्मेलन

Sat, 03 Aug 2019 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
National Water Conference to connect manpower with water power
राजेंद्र सिंह - फोटो : pti

जल जन जोड़ो अभियान के बैनर तले सोमवार को जनशक्ति से जल शक्ति को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। डीडीयू मार्ग स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। शुक्रवार की इसकी जानकारी जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने दी।

विज्ञापन


राजेंद्र सिंह ने बताया कि सम्मेलन में भारत में बढ़ती बाढ़ और सुखाड़ के समाधान के उपायों पर विचार किया जायेगा। साथ ही हर जन को जल मिल सके, ऐसी व्यवस्था के लिए भारत में जल सुरक्षा अधिकार अधिनियम बनाने की पहल पर भी चर्चा होगी। वहीं, भारत सरकार नदी घाटी प्रबंधन प्रस्तावित प्रारूप 2018 पर भी नदी विशेषज्ञ विचार करेंगे।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि आज भारत को नदी जोड़ नहीं, नदियों से समाज को जोड़ना जरूरी है। इसके लिए देश में जल साक्षरता का अभियान चलना चाहिए। केंद्र के साथ सभी राज्य सरकारें इसमें बराबर का भागीदार बनें। इससे जल उपयोग दक्षता बढ़ाई जा सकेगी और भारत के हर क्षेत्र में पानी उपलब्धता रहेगी। पांच अगस्त के सम्मेलन में जल से जन को जोड़ने के लिए देशव्यापी जल साक्षरता अभियान चलाने की रणनीति पर तैयार होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपनी मन की बात में मेघालय सरकार के इस तरह का कानून बनाने दिशा में किए प्रयास की तारीफ की थी। इसलिए सभी राज्य सरकारों को अपना जल सबके लिए सुरक्षित और संरक्षित करने का कानून बनाने में आगे आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed