{"_id":"59075ba04f1c1b216544201c","slug":"national-shooter-tried-to-get-monu-house-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल शूटर ने इस कुख्यात अपराधी को दिल्ली में दिलवाया था आलीशान मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल शूटर ने इस कुख्यात अपराधी को दिल्ली में दिलवाया था आलीशान मकान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 02 May 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूपेंद्र उर्फ मोनू दरियापुर की हत्या में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। छानबीन में पुलिस को पता चला है कि मोनू पश्चिम विहार के जिस आलीशान मकान में रहता था, उसे नेशनल शूटर अमित गोयल ने दिलवाया थी।
विज्ञापन
उससे इसका कोई किराया नहीं लिया जाता था। अमित को कुछ दिन पहले एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से पांच पिस्टल मिले थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अमित से पूछताछ के बाद ही डीआरआई व वन विभाग ने मेरठ में नेशनल शूटर प्रशांत बिश्नोई और सेना का पूर्व कर्नल देवेंद्र के घर छापा मारा था।
विज्ञापन
यहां से एक करोड़ रुपये, दुर्लभ वन जीवों की खाल, खोपड़ी और सींग मिले थे। इसके अलावा 150 हथियार और दो लाख कारतूस बरामद किए गए थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भूपेंद्र उर्फ मोनू सोशल मीडिया पर एक्टिव है।
विज्ञापन
उसके फेसबुक से पुलिस को कई ऐसे फोटो हाथ लगे हैं जिसमें वह विदेशियों के साथ बैठा है। कई फोटों में उसे अत्याधुनिक हथियार के साथ देखा गया है। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस मोनू और अमित गोयल के बीच के हकीकत को जानने में जुट गयी है।
जांच में यह भी पता चला है कि मोनू पश्चिम विहार में ही एक एनजीओ का कार्यालय खोल रखा था। जिसका वह खुद एमडी था। पुलिस उसकी हत्या के साथ-साथ उसकी आमदनी के जरिए के बारे में भी जांच शुरू कर दी है।