फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National Seminar on Inclusive Education held at JMI

Delhi NCR News: जेएमआई में हुआ समावेशी शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया(जेएमआई) में दिव्यांग व्यक्तियों की शिकायत निवारण शाखा की ओर से नए दौर में विशेष और समावेशी शिक्षा की पहल विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी और जामिया के शिक्षा संकाय शिक्षक प्रशिक्षण और अनौपचारिक शिक्षा विभाग(आईएएसई) के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में मुख्य अतिथि प्रो. राजन पटेल और विशेष अतिथि डॉ. करतार सिंह रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मोहम्मद फैजुल्ला खान ने बताया कि सेमिनार में 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया, इनमें 40 शोधार्थी शामिल थे। समापन सत्र में शैक्षणिक मामलों की डीन प्रो. तनुजा ने शिक्षा में नवाचार और गुणवत्ता पर जोर दिया। वहीं जामिया के रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने प्रतिभागियों को शिक्षा और पुनर्वास के क्षेत्र में सार्थक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया और समर्पण और निरंतर सीखने पर जोर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed