फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   national Minority commission visits tikri brahmin village

तनाव के बीच टिकरी ब्राह्मण गांव पहुंचा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग

Thu, 09 Jul 2015 02:25 PM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
national Minority commission visits tikri brahmin village

दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प मामले को लेकर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की चार सदस्यीय टीम ने आज गांव टीकरी ब्राह्मण का दौरा किया। अल्पसंख्यकों पर लगातार बढ़ते हमलों से टीम नाराज दिखी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि यहां आयोग के प्रमुख नसीम अहमद भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि टीम यहां जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से भी मिलेगी और मामले की जानकारी लेगी। इसके साथ ही टीम फरीदाबाद के अटाली में दोबारा हुए सांप्रदायिक हिंसा के बारे में भी जानकारी ली है।
विज्ञापन


प्रशासन से हमारी मांग है कि मामले में जाति व धर्म न देखते हुए न्याय किया जाए। गांव में सभी लोगों चाहे वो किसी भी वर्ग के हों, उनके घरों की तलाशी ली जाए। जिनके घरों में अवैध हथियार मिले, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।-स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती, आर्य समाजी संत
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में पुलिस बल की तैनाती के बाद दोनों पक्षों में विश्वास जगा है। गांव में जाकर लोगों को समझाया बुझाया जा रहा है। इलाके में वर्षों से दोनों समुदायों में प्यार रहा है। आगे भी उनका प्रयास है कि आपसी भाईचारा कायम रहे।-युनूस अहमद, चेयरमैन, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी

पटरी पर लौटने लगा गांव टीकरी ब्राह्मण

national Minority commission visits tikri brahmin village

रविवार को हुए सांप्रदायिक झगड़े के बाद गांव टीकरी ब्राह्मण अब पटरी पर लौटने लगा है। लोगों में कुछ तनाव तो है, लेकिन जनजीवन सामान्य होने लगा है।

तीन दिन बाद गांव की अधिकांश दुकानें भी खुल गईं व ग्रामीण उन पर खरीददारी करने भी आ रहे हैं। प्रशासन ने विवाद के समाधान के लिए एक शांति समिति का गठन किया है।

गांव पुलिस छावनी में तबदील हो चुके गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी दिन में कई-कई बार मार्च कर रहे हैं।

शांत‌ि के लिए समिति की गठित

national Minority commission visits tikri brahmin village

प्रशासन ने गांव में शांति कायम करने के लिए शांति समिति का गठन किया है। इसका समन्वयक एसडीएम को बनाया गया है व दोनों पक्षों के 15 लोग शामिल किए गए हैं।

मंगलवार को दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में मामले तो दर्ज कराए, लेकिन इसके बावजूद गांव में शांति का माहौल है। बुधवार को अधिकांश दुकानें खुल गईं।

गांव के अड्डे के पास चाय व सब्जी आदि की दुकानें खुलीं। दुकानों पर रोजमर्रा की तरह ग्राहक भी आए। सब्जी विक्रेता तारीफ का कहना है कि पर महिलाओं ने भी खरीददारी की। इसके अलावा महिलाओं ने अपने बच्चों को स्कूल भी भेजा।

सदर थाने में दर्ज हुईं 11 एफआईआर

national Minority commission visits tikri brahmin village

गांव टीकरी ब्राह्मण में फैली हिंसा के बाद प्रभावित लोगों ने अब थाने की दौड़ शुरू कर दी है। सदर थाने में 11 लोगों ने मामला दर्ज कराया है, जिनमें सैकड़ों लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।

बुधवार को भी 25-30 लोगों ने थाने में शिकायत की। पुलिस भी सोमवार को मामला दर्ज कर 17 लोगों को जेल भेज चुकी है। रविवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था, जोकि बाद में सांप्रदायिक हिंसा में बदल गया था।

इसमें दोनों पक्षों के दर्जनों लोग घायल हो गए थे। कई मकानों व वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर घटना पर काबू पाया गया था। सदर थाना प्रभारी जगराम के बयान पर 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 17 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

सैकड़ों तलवार व डंडों से किया गया था हमला

national Minority commission visits tikri brahmin village
घटना के तीसरे दिन समुदाय विशेष के 10 लोगों मुश्ताक, इकबाल, दीन मोहम्मद, जान मोहम्मद, हसन खां, जाकिर, अरशद, हनीफ, युनूस व अलीशेर ने एफआईआर दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सैकड़ों नामजद व अज्ञात लोगों ने डंडों, तलवारों व बंदूकों से उनके घरों पर हमला कर दिया।

आरोपी अपने साथ पेट्रोल की केन लिए हुए थे, जिनसे उनके घर व वाहन भी फूंक दिए गए। वहीं एक महिला ने भी 200 ज्ञात व अज्ञात लोगों के खिलाफ हथियारों से लैस होकर उनके घरों पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि वर्ग विशेष के कुछ युवकों ने पहले तो उसके साथ छेड़छाड़ की, जब विरोध किया तो उनके साथियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed