फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   national lok adalat will held on november 14 in faridabad sector 12

फरीदाबादः 12 नवंबर को सेक्टर 12 कोर्ट परिसर में लगेगी नेशनल लोक अदालत

Sun, 16 Oct 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 16 Oct 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
national lok adalat will held on november 14 in faridabad sector 12
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

12 नवंबर को फरीदाबाद सेक्टर 12 कोर्ट परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अदालत में यातायात, फैक्ट्री-श्रम विवाद, नगर निगम, पारिवारिक विवाद, मोटर व्हीकल एक्ट जैसे मामले आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे।

विज्ञापन


जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डालसा) के पैनललिस्ट एडवोकेट रवींद्र कुमार गुप्ता ने यह जानकारी दी। नवंबर माह के दूसरे शनिवार को लगने वाली नेशनल लोक अदालत पर चर्चा करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदरजीत मेहता ने कहा कि लोक अदालत में केवल मामले ही नहीं निपटते बल्कि दिल भी मिलते हैं। लोक अदालत में आने वाले मामले आपसी सहमति से निपटाए जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अधिकतर मामले आपसी सहमति से सुलझाए जा सकते हैं उनको लोक अदालत के जरिए मंच उपलब्ध कराया जाता है। इसका फायदा दोनों पक्षों को समय और धन की बचत के रूप में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचें इसका जिम्मा प्राधिकरण की चेयरपर्सन समप्रीत कौर ने पैनल एडवोकेट रविंद्र गुप्ता, अनीता सहरावत को सौंपा। दोनों ने शनिवार को जिला अदालत परिसर में प्रचार-प्रसार अभियान भी चलाया।


12 नवंबर को लगने वाली लोक अदालत में किस तरह के केस रखे जा सकते हैं, और कहां पंजीकरण कराया जा सकता है लोगों को इसकी जानकारी दी। कोर्ट कैंपस में स्थापित हेल्प डेस्क पैनल एडवोकेट अनीता सहरावत की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed