{"_id":"5cf99d6fbdec22074b0aad72","slug":"national-level-wrestling-held-who-looted-with-toy-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलौना पिस्टल दिखाकर लूटने वाला राष्ट्रीय स्तर का पहलवान धरा, तीन साथी भी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलौना पिस्टल दिखाकर लूटने वाला राष्ट्रीय स्तर का पहलवान धरा, तीन साथी भी पकड़े गए
Fri, 07 Jun 2019 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2019 04:40 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने लूटपाट के मामले में राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान रितिक गोस्वामी को उसके चार सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि बदमाश खिलौने वाली पिस्टल दिखाकर लूटपाट को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से खिलौने वाली दो पिस्टल, पांच लाख रुपये और 30 लाख कीमत के जींस के कपड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि 20 मई को नसीब हुसैन ने बताया कि वह जींस के कपड़े के 77 रोल लेकर गांधीनगर जा रहा था। मुकरबा चौक पर बाइक सवार युवक उसे पिस्टल दिखाकर वाहन और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस को 5 जून को मुखबिरों के जरिए बदमाशों के समयपुर बादली इलाके में आने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
इस पर पुलिस टीम ने बाइक से आए दो युवकों को रोका। पूछताछ में उन्होंने लूट की वारदात कबूल की। इनकी पहचान झंडेवालान निवासी ओमशंकर मौर्या (21) और रितिक गोस्वामी (19) के रूप में हुई। इनकी निशानदेही पर लूट का माल खरीदने वाले रघुवीर नगर निवासी अनवर और संतोष को गिरफ्तार कर लिया। अनवर के गोदाम से लूटा गया कपड़ा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी की वजह पहलवान करने लगा लूटपाट: रितिक गोस्वामी मूलत: आगरा का रहने वाला है और राष्ट्रीय स्तर का पहलवान है। पहलवानी प्रतियोगिताओं में वह तीन स्वर्ण पदक जीत चुका है। उसने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी वजह से वह लूटपाट को अंजाम देने लगा।