फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National level wrestling held who looted with toy pistol

खिलौना पिस्टल दिखाकर लूटने वाला राष्ट्रीय स्तर का पहलवान धरा, तीन साथी भी पकड़े गए

Fri, 07 Jun 2019 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2019 04:40 AM IST
विज्ञापन
National level wrestling held who looted with toy pistol
arrest - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने लूटपाट के मामले में राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान रितिक गोस्वामी को उसके चार सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि बदमाश खिलौने वाली पिस्टल दिखाकर लूटपाट को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से खिलौने वाली दो पिस्टल, पांच लाख रुपये और 30 लाख कीमत के जींस के कपड़े बरामद किए हैं। 

विज्ञापन



जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि 20 मई को नसीब हुसैन ने बताया कि वह जींस के कपड़े के 77 रोल लेकर गांधीनगर जा रहा था। मुकरबा चौक पर बाइक सवार युवक उसे पिस्टल दिखाकर वाहन और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस को 5 जून को मुखबिरों के जरिए बदमाशों के समयपुर बादली इलाके में आने की जानकारी मिली।
विज्ञापन



इस पर पुलिस टीम ने बाइक से आए दो युवकों को रोका। पूछताछ में उन्होंने लूट की वारदात कबूल की। इनकी पहचान झंडेवालान निवासी ओमशंकर मौर्या (21) और रितिक गोस्वामी (19) के रूप में हुई। इनकी निशानदेही पर लूट का माल खरीदने वाले रघुवीर नगर निवासी अनवर और संतोष को गिरफ्तार कर लिया। अनवर के गोदाम से लूटा गया कपड़ा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
आर्थिक तंगी की वजह पहलवान करने लगा लूटपाट:  रितिक गोस्वामी मूलत: आगरा का रहने वाला है और राष्ट्रीय स्तर का पहलवान है। पहलवानी  प्रतियोगिताओं में वह तीन स्वर्ण पदक जीत चुका है। उसने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी वजह से वह लूटपाट को अंजाम देने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed