फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   national level gold winner boxer arrested with partner for theft and snatching case in dwarka delhi

कभी जीता था गोल्ड: अब चोरी और झपटमारी के मामले में मुक्केबाज साथी संग गिरफ्तार

Mon, 28 Feb 2022 11:54 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 11:54 AM IST
सार

मुक्केबाज अपने सहयोगी के साथ वाहन चोरी और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता था। राष्ट्रीय जूनियर स्तर का मुक्केबाज नशे का आदी होने के बाद ऐसा करने लगा।
 

विज्ञापन
national level gold winner boxer arrested with partner for theft and snatching case in dwarka delhi
मुक्केबाज अपने साथी संग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाला एक मुक्केबाज ड्रग का आदी होने के बाद आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगा। अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए वह अपने साथी के साथ वाहनों की चोरी और झपटमारी को अंजाम देने लगा। द्वारका जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने शुक्रवार को छावला इलाके से मुक्केबाज को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी छावला थाने का घोषित बदमाश है। इनके पास से पुलिस ने दो छीने गए मोबाइल, तीन चोरी की बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। 

विज्ञापन


इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने छह मामले सुलझाने का दावा किया है। द्वारका जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोयला डेयरी निवासी हेमंत चौधरी और दीपक के रूप में हुई है। हेमंत मुक्केबाज है, जबकि दीपक छावला थाने का घोषित बदमाश है।
विज्ञापन


ऐसे आया गिरफ्त में

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन चोरी निरोधक शाखा वाहनों की चोरी होने के बाद उन जगहों की जांच पड़ताल करती है। इस दौरान वह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालती है। फुटेज में कैद बदमाश की पहचान  के लिए पुलिस मुखबिर तंत्र को सक्रिय करती है। 25 फरवरी को उप निरीक्षक विकास कुमार को छावला इलाके में वारदातों में शामिल दो बदमाशों के बाइक पर घूमने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने हनुमान चौक पर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक से पहुंचे दोनों बदमाशों को दबोच लिया। बाइक की जांच करने पर पता चला कि बिंदापुर इलाके से चुराई गई थी। दीपक के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। बदमाशों ने फोन को छावला इलाके से छीना था। पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके निशानदेही पर चोरी की दो अन्य बाइक और एक स्कूटी बरामद कर ली।

राष्ट्रीय जूनियर स्तर की प्रतियोगिता में जीत चुका है गोल्ड मैडल

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि हेमंत चौधरी दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह राष्ट्रीय जूनियर स्तर का मुक्केबाज रह चुका है। उसने राष्ट्रीय स्तर की एक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। उसके बाद अन्य प्रतियोगिता में सफलता नहीं मिलने पर वह परेशान रहने लगा और गलत संगत में आकर ड्रग का आदी हो गया। 


पुलिस ने बताया कि दीपक भी नशे का आदी है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए हेमंत दीपक के साथ मिलकर वाहनों की चोरी और झपटमारी की वारदात को अंजाम देने लगा। वह गोयला डेयरी इलाके में एक किराए के मकान में रहता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीपक पर पहले से मामला दर्ज है जबकि हेमंत को पुलिस ने पहली बार गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed