फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   national hockey player rizwan's girlfriend told the truth behind his death

राष्ट्रीय हॉकी प्लेयर रिजवान की मौत के बारे में गर्लफ्रेंड ने खोले ये बड़े राज

Thu, 07 Dec 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Dec 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
national hockey player rizwan's girlfriend told the truth behind his death
rizwan khan - फोटो : अमर उजाला

हॉकी खिलाड़ी रिजवान खान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी ही की थी। रिजवान की महिला दोस्त से पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हो गया है। रिजवान महिला दोस्त से शादी करना चाहता था मंगलवार को मना करने पर उसने खुदकुशी कर ली। रिजवान के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने भी इसे खुदकुशी बताया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी रिजवान का शव मंगलवार सुबह सरोजनी नगर के स्कूल नंबर तीन के पास महिला दोस्त के घर के नजदीक कार में मिला था। रिजवान की कनपटी पर दायीं तरफ गोली लगी हुई थी और उसके हाथ में देसी कट्टा था।
विज्ञापन


दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिजवान व युवती में चार वर्ष से दोस्ती थी। महिला भी हॉकी खिलाड़ी है। ट्रेनिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई थी। मूलरूप से असम निवासी महिला दोस्त हॉकी मैच खेलने के लिए भोपाल गई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार शादी करने को कहता था

national hockey player rizwan's girlfriend told the truth behind his death
rizwan khan - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस ने उसे बुधवार को दिल्ली बुला लिया और कई घंटे पूछताछ की। महिला दोस्त ने बताया कि रिजवान उससे शादी करने की बात कहता था। मंगलवार को भी दो बजे उससे फोन पर बात की थी और शादी करने की बात कही थी।

उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। ऐसे में पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि शादी करने से मना करने पर रिजवान बहुत ज्यादा दुखी हो गया और उसने खुदकुशी कर ली। 

पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का कर रही है इंतजार
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद रिजवान का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि रिजवान ने खुद को गोली मारी है। हालांकि पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

रिजवान पुरानी कार खरीदना चाहता था

national hockey player rizwan's girlfriend told the truth behind his death
rizwan khan - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिजवान के पिता ने पुलिस को बताया है कि उसका बेटा सेकंड हैंड कार खरीदना चाहता था। कार खरीदने के लिए उसने दो लाख रुपये लिए थे। वह पैसे लेकर अपने घर से सोमवार दोपहर 12 बजे चला था।

 

करीब दो बजे महिला दोस्त के घर पहुंचा। यहां उसे महिला दोस्त की छोटी बहन मिली। वह उस समय घर में ताला लगाकर ऑफिस के लिए निकल रही था। रिजवान के कहने पर उसने दो लाख रुपये से भरा बैग रख लिया था। बैग में एक मोबाइल भी था।
 

शाम को जब महिला दोस्त के पिता घर आए तो उन्होंने रिजवान के मोबाइल पर आ रहे फोन कॉल को उठाया। महिला दोस्त के पिता ने रिजवान के पिता को अगले दिन घर आने को कहा।

पुलिस अभी इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि उसने पैसों से भरा बैग महिला दोस्त के घर क्यों रखा। हो सकता है कि वह महिला दोस्त को दिखाना चाहता था कि उसके पास काफी पैसा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed