फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National Highway Jam, women to self-sacrifice, bring together kerosene

नेशनल हाईवे जाम, आत्मदाह करने के लिए महिलाएं साथ में लाई केरोसिन

Thu, 16 Mar 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका।
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका। Updated Thu, 16 Mar 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
National Highway Jam, women to self-sacrifice, bring together kerosene
आत्मदाह करने के लिए महिलाएं साथ में लाई केरोसिन - फोटो : अमर उजाला

गांव की अपह्त लड़की के बरामद न होने और पुलिस की कार्यशैली से गुस्साएं लोगों ने गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगाने के बाद रोड  के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार।

विज्ञापन


लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी। तहसीलदार प्रदीप देशवाल ने दो दिन में अपहृत लड़की को बरामद करने व आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद ही लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने के दौरान  पीड़ित परिवारों में से एक सदस्य रामजीलाल ने अचानक अपने उपर मिट्टी का तेल डाल लिया। इतना होते ही पुलिस अधिकारियो में हड़कंप मच गया। एसओ राजबीर सिंह ने  रामजीलाल के कपड़ों को उतारा तथा सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पाड़ला शाहपुरी गांव से 9 फरवरी को एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा इस मामले के एक भी आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार न करने पर पीड़ित परिवार का गुस्सा भड़क गया।

सवा घंटे बाद खुला जाम

National Highway Jam, women to self-sacrifice, bring together kerosene
आत्मदाह करने के लिए महिलाएं साथ में लाई केरोसिन - फोटो : अमर उजाला
पाड़ला शाहपुरी गांव के सैकड़ों लोगों ने गुरुग्राम-अलवर पर सुबह साढ़े दस बजे ट्रैक्टर लगाकर रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगने के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को काफी समझाया। लेकिन उन्होंने पुलिस अधिकारियों की एक नहीं सुनी। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गुरुग्राम-अलवर रोड पर जाम लगाने के लिए गावों से आई महिलाओं के एक हाथ में लाठी तो दूसरी हाथ में कैरोसिन की केन थी। महिलाओं ने पुलिस अधिकािरयों को जमकर कोसा। महिलाओं ने कहा पुलिस ही नहीं चाहती की उनकी बेटी उनके पास आए।

लोगों ने 10.21 मिनट पर गुरुग्राम -अलवर रोड पर जाम लगाया। 11.13 पर तहसीलदार प्रदीप देशवाल मौके पर पहुंचे। 25 मिनट तक लोगों को वे समझाते रहे। उन्होंने अपहृत लड़की को बरामद करने तथा आरोपियों को दो दिन में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

तब कहीं जाकर 11.48 मिनट पर लोगों ने जाम खोला। तब कहीं जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। तहसीलदार प्रदीप देशवाल के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम तो खोल दिया। लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि यदि दो दिन में पुलिस ने लड़की को बरामद करने के साथ-साथ आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे पुनऱ् आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed