फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National Herald case: Congress for quashing of order, exemption for Sonia, Rahul

नेशनल हेराल्ड मामले पर सोनिया गांधी ने दी सफाई

Wed, 06 Aug 2014 06:05 AM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 06:05 AM IST
विज्ञापन
National Herald case: Congress for quashing of order, exemption for Sonia, Rahul

'गैर लाभकारी संगठन यंग इंडियन लिमिटेड (वाईआईएल) ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) का अधिग्रहण नुकसान में चल रही प्रकाशन कंपनी को पुनर्जीवित करने के लिए किया गया था।’

विज्ञापन


नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की संपत्ति हड़पने के आरोप संबंधी मामले में हाईकोर्ट के समक्ष यह तर्क रखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हमने यह निर्णय कांग्रेस द्वारा तय सिद्धांत व नियमों के तहत किया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति वीपी वैश के समक्ष सोनिया व राहुल गांधी सहित छह लोगों की तरफ से पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने बिना साक्ष्यों के उनके मुवक्किलों के खिलाफ आरोप लगाया है। उन्होंने निचली अदालत द्वारा जारी समन को रद्द करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिब्बल ने स्वामी के आरोपों को नकारा

National Herald case: Congress for quashing of order, exemption for Sonia, Rahul

सिब्बल ने स्वामी के उस आरोप को नकार दिया कि वाईआईएल में अधिकांश शेयर सोनिया व राहुल के हैं। उन्होंने इस आरोप को भी बेबुनियाद बताया कि रियल एस्टेट के जरिये हजारों करोड़ का फायदा उठाया गया है। उन्होंने कहा कि वाईआईएल एक कंपनी है और फायदा शेयरहोल्डर की अपेक्षा चैरिटी में जाता है।

एजेएल की दिल्ली के अलावा मुंबई, पटना, पंचकूला स्थित संपत्ति सरकारी लीज पर है। लखनऊ स्थित एक संपत्ति लंबे अरसे से चैरिटेबल आंखों के अस्पताल के पास लीज पर है। सभी संपत्तियों के निपटारे पर प्रतिबेंध है।

ऐसे में कैसे आरोप लगाया जा सकता है कि संपत्ति को हड़प लिया गया। इसी आरोप को लेकर स्वामी ने पहले नवंबर 2013 में चुनाव आयोग में शिकायत की थी।

बुधवार को सुनवाई में क्या होगा?

National Herald case: Congress for quashing of order, exemption for Sonia, Rahul

आयोग ने उनकी शिकायत को खारिज करते हुए कहा था कि पंजीकृत नेशनल पार्टी निजी कंपनी को ऋण प्रदान कर सकती है।

इसी प्रकार उन्होंने पांच सदस्यीय जजों के पंचाट के भाजपा के मामले में दिए फैसले का हवाला देते हुए कहा कि उचित रूप से टैक्स का भुगतान करने वाली पार्टी व्यवसायिक गतिविधियां कर सकती हैं।

अदालत ने मामले की सुनवाई बुधवार को भी जारी रखने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed