फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   national gymnastic championship from 25 april in gurgaon

25 अप्रैल से तेलंगाना में राष्ट्रीय जिमनास्टिक चैंपियनशिप 

Mon, 18 Apr 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 18 Apr 2016 09:14 AM IST
सार

  • मिशन तेलंगाना के लिए तैयार हो रहे हैं जिमनास्ट
  • 25 अप्रैल से तेलंगाना में राष्ट्रीय जिमनास्टिक चैंपियनशिप 
  • अंडर-14, 17 और 19 के प्रतिभागी इसमें लेंगे हिस्सा
  • हरियाणा की टीम में गुडग़ांव के नौ जिमनास्टों का चयन

विज्ञापन
national gymnastic championship from 25 april in gurgaon

विस्तार

आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में 25 अप्रैल से नेशनल जिमनास्टिक चैंपियनशिप शुरू होने जा रही है। इसके लिए हरियाणा टीम का चयन कर लिया गया है। इसमें गुडग़ांव के नौ होनहारों को शामिल किया गया है। इन सभी को प्रशिक्षकों की ओर से ट्रेंड करने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन

 

जिला खेल विभाग के जिमनास्टिक कोच परसराम का कहना है कि इन सभी को मिशन तेलंगाना के लिए चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है। उम्मीद है कि सभी वहां से सफल होकर लौटेंगे। तेलंगाना में आयोजित होने जा रही नेशनल जिमनास्टिक चैंपियनशिप में अंडर-14, 17 व 19 के मुकाबले होंगे। इसी आधार पर हरियाणा के दल का चयन किया गया है।

विज्ञापन


चैंपियनशिप के अंतर्गत आर्टिस्टिक और रिद्मिक मुकाबले होंगे। हरियाणा टीम में गुडग़ांव के जिन जिमनास्टों को चुना गया है उसमें विक्की, आकाश, मिलन, रितिक, साहिल सोनी, लावण्या, देविका और नेहा और मेघा का नाम शामिल है। विक्की, आकाश, मिलन, मेघा व रितिक का चयन आर्टिस्टिक इवेंट के लिए गया गया है। अन्य को रिद्मिक इवेंट में हिस्सा लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खेल विभाग के जिमनास्टिक कोच परसराम ने बताया कि चैंपियनशिप में हरियाणा के ब्वायज और गल्र्स इवेंट के अलग-अलग मुकाबले होंगे। प्रदेश की टीम में गुडग़ांव की दो लड़कियों नेहा और मेघा को शामिल किया गया है। यह सभी 30 अप्रैल तक अपनी प्रतिभा तेलंगाना में दिखाएंगे। कोच ने कहा कि गुडग़ांव के जिमनास्टों का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है आगे भी बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed