फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   national Dijidn fair in Gurugram

  गुरुग्राम में लगेगा राष्ट्रीय डिजीधन मेला 

Sun, 25 Dec 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 25 Dec 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
national Dijidn fair in Gurugram
2000 के नकली नोट के साथ खरीदारी
कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली की तर्ज पर शहर के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय राष्ट्रीय डिजीधन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की शुरूआत सोमवार से हो रही है।
विज्ञापन


बता दें कि शहीद उधम सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में इस राष्ट्रीय स्तर के मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। उनके साथ केंद्रीय रसायन एवं उवर्रक मंत्री अनंत कुमार व स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह भी होंगे। पूरे मेला परिसर को फ्री वाई-फाई जोन बनाया जाएगा। 
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद पहली बार गुरुग्राम में डिजीधन मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों को कैशलेस ट्रांजेक्शन के तौर-तरीके समझाएं जाएंगे। इसके माध्यम से उनकी सोच को बदलने का काम किया जाएगा। यह मेला नीति आयोग व राज्य सरकार द्वारा लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में परचून की दुकान से लेकर हस्तशिल्प, सब्जियां, हॉर्टिकल्चर उत्पाद सहित अन्य सभी आइटमों के स्टॉल  लगाए जाएंगे।

national Dijidn fair in Gurugram
पिथौरागढ़ बाजार में अब बढ़ने लगी लोगों की आवाजाही - फोटो : अमर उजाला
मेले को लेकर शनिवार को उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने अपने निवास पर बैठक बुलाई। इसमें आयोजन की जिम्मेदारियां अधिकारियों को सौंपी गईं। हारट्रोन के प्रबंध निदेशक एझ श्रीनिवास भी इसमें मौजूद रहे। 


बैठक में बताया गया कि मेले में परचून की दुकान से लेकर हस्तशिल्प, सब्जियां, हॉर्टिकल्चर उत्पाद सहित अन्य सभी आइटमों के स्टॉल  लगाए जाएंगे। इसमें खरीद केवल कैशलैस तरीके से होगी।

बैंकों द्वारा मेले में स्टॉल लगाकर लोगों को कैशलेस लेनदेन के तरीकों के बारे में बताया जाएगा। यहां तक कि लोगों के मोबाइल में ऐप भी डाउनलोड करके दिया जाएगा। इस कार्य में कॉमन सर्विस सेेंटर चला रहे विलेज लेवल उद्यमी बैंकों का सहयोग करेंगे।  

पंजीकरण स्टॉल भी लगेंगे 

national Dijidn fair in Gurugram
computer
मेला देखने आने वाले लोगों के लिए आधार पंजीकरण स्टॉल भी लगाए जाएंगे। ऐसे व्यक्ति जिनके अभी तक आधार कार्ड नहीं बने हैं वह अपना यहां पंजीकरण करवा सकते हैं।

इसी प्रकार जो लोग अभी तक बैंकिंग व्यवस्था से नहीं जुड़े हैं उनके लिए भी विभिन्न बैंकों द्वारा स्टॉल लगाकर मौके पर ही उनके बैंक खाते खोले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed