{"_id":"5cf655e5bdec220770318664","slug":"national-akali-dal-seeks-ban-on-pubg-and-other-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"PUBG गेम पर बैन की मांग को लेकर नेशनल अकाली दल का प्रदर्शन, कानून मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PUBG गेम पर बैन की मांग को लेकर नेशनल अकाली दल का प्रदर्शन, कानून मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Tue, 04 Jun 2019 04:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 04 Jun 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन इंटरनेट गेम जैसे पबजी व फोरनाइट सहित अनेक गेम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर देश के सबसे गुस्सैल आदमी का खिताब पा चुके एवं नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोबाइल गेम के पुतले जलाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा, बड़े दुख की बात है किस प्रकार ऐसे गेम हमारे बच्चों का भविष्य बिगाड़ रहे हैं और बच्चों को मौत की राह पर ले जा रहे हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसी गेमों पर तुरंत प्रतिबंध लगाकर इसे दिखाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा हाल ही में मध्यप्रदेश में हुई घटना सामने आने से यह साबित हो गया है कि किस प्रकार पबजी गेम खेलने और इसमें हारने के बाद दिल का दौरा पड़ने से 16 वर्ष के एक किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
पम्मा ने कहा यदि समय रहते इस प्रकार के गेम्स पर रोक नहीं लगाया गया तो यह गेम युवकों के लिए और भी खतरनाक हो सकता है। इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व में दूरसंचार मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद को ज्ञापन देकर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले गेम्स को बैन करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है देश के हर बच्चे व अन्य के जीवन को सुरक्षित करें। ऐसे गेम्स की लत लगने से बच्चों को बचाने के लिए आप से आग्रह है कि इन पर तुरंत प्रतिबंध लगाकर इसे दिखाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इतना ही नहीं भविष्य में भी देश में कोई ऐसा गेम न हो इसके लिए उचित कानून बनाया जाए।
इस अवसर पर दलजीत सिंह चग्गर, बिंदिया मल्होत्रा, अशोक चौक, उषा निश्चल गुरपाल सिंह, मनजीत सिंह, जसवीर सिंह सरना, आईपीएस बेदी, पलविंदर सिंह सभरवाल, जसविंदर सिंह, रश्मीत कौर बिंद्रा, शंकर गोगिया, जितिन सोहर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।