फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nation's fastest metro along with Yamuna Expressway

एक्सप्रेसवे के किनारे दौड़ेगी देश की सबसे तेज मेट्रो

Fri, 03 Jul 2015 09:58 AM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
nation's fastest metro along with Yamuna Expressway

देश में पहली बार यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे हाईस्पीड मेट्रो दौड़ेगी। यह 120 किलोमीटर की रफ्तार से देश में चलने वाली सबसे तेज मेट्रो होगी। यह ट्रेन की तरह जमीन पर दौड़ेगी।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा से जेवर तक 40 किलोमीटर यह आपको कम समय में पहुंचा देगी। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यमुना प्राधिकरण के सीईओ संतोष यादव समेत तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच इस पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


अभी तक दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, जयपुर, नोएडा में अधिकतम 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो चल रही हैं। वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट के लिए चलने वाली मेट्रो भी करीब 90 से 100 किमी की स्पीड से चलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 किलोमीटर के लिए 120 किलोमीटर की रफ्तार

nation's fastest metro along with Yamuna Expressway

ग्रेटर नोएडा से दनकौर, जेवर तक जाने वाली मेट्रो को सबसे तेज दौड़ाने का इरादा है। बृहस्पतिवार को नोएडा में हुई प्राधिकरण अधिकारियों के साथ नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की बैठक में नोएडा-ग्रेनो रूट और यमुना मेट्रो के लिए प्रेजेंटेशन किया गया।


इसमें ग्रेटर नोएडा से जेवर तक कुल 40 किलोमीटर की दूरी पर मेट्रो चलाने की बात कही गई। खास बात यह है कि यमुना एक्सप्रेसवे के साथ में सर्विस रोड पर जमीन पर मेट्रो दौड़ाई जाएगी। 40 किलोमीटर लंबी दूरी की मेट्रो के लिए 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हाईस्पीड मेट्रो चलाने का प्रस्ताव रखा गया है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर बनने वाले सभी ग्रीन स्टेशन बनेंगे, जो हरियाली को बढ़ावा देंगे। साथ ही उन चीजों से बनेंगे, जिससे पर्यावरण को कम नुकसान हो। इसके अलावा सभी स्टेशन पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

इससे उन स्टेशनों पर खर्च होने वाली बिजली यहीं से मिल सके। बैठक में सभी 21 स्टेशनों के मॉडल फाइनल किए गए, जिसमें उनके नामकरण पर फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed