फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nation first is the solution to internal problems: Indresh Kumar

राष्ट्र प्रथम ही आंतरिक समस्या का समाधान : इंद्रेश कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली।
राष्ट्र प्रथम की भावना ही देश की समस्त आंतरिक समस्याओं का स्थायी समाधान है। सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ किए बिना भारत की शक्ति पूर्ण रूप से प्रकट नहीं हो सकती। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने दरियागंज स्थित दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन मुख्यालय में कहीं। दरअसल, राष्ट्रवादी चिकित्सक संघ द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चिकित्सक सामाजिक पथ प्रदर्शन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। उन्होंने समाज को जातिगत विभाजनों से ऊपर उठकर केवल हिंदू के रूप में संगठित होने और सभी वर्गों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। राष्ट्रवादी चिकित्सक संघ की अध्यक्षता डॉ. ममता त्यागी ने कहा कि समाज में संतुलन, संवेदनशीलता और समरसता का निर्माण स्त्री-पुरुष समान सहभागिता से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed