{"_id":"13e9ab3d9711a57cfdf942cba17d308f","slug":"narendra-modi-smart-phone-in-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"19000 का स्मार्ट फोन 12 में, मगर सुनना पड़ेगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19000 का स्मार्ट फोन 12 में, मगर सुनना पड़ेगा...
कुलदीप सिंह राघव/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 20 Jan 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्नोलाजी लगातार बढ़ रही है। तेजी से दौड़ती जिंदगी में सब कुछ हाईटेक है।
विज्ञापन
बड़ी स्क्रीन, एचएडी वीडियो और हाई मेगा पिक्सल वाला स्मार्ट फोन युवाओं का टशन बन चुका है।
चाहे वो लड़कियां हों या लड़के स्मार्टफोन के सब दीवाने हैं। मार्केट में इन खूबी वाले स्मार्ट फोन की कीमत 20 हजार से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: 'मोदी टीम' से जुड़ना है तो मिलाएं ये नंबर
अब आपको सभी खूबियों के साथ 11,990 रुपये में स्मार्ट फोन मिल रहा है लेकिन इसके लिए आपको ‘नमो-नमो’ सुनना पड़ेगा।
दरअसल, नरेंद्र मोदी के समर्थकों ने ‘स्मार्ट नमो सैफरॉन’ फोन बाजार में उतारा है। चुनाव प्रचार के हाईटेक तरीकों को अपनाने में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने अंदाज से लगी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पिछले चुनाव में समाजवाद, अबकी नमो-नमो
कंप्यूटर, सोशल साइट्स और एप्स से युवाओं को लुभाया जा रहा है। इस बार चुनाव में पार्टी का ध्यान सबसे ज्यादा युवा वोटरों पर है।
नरेंद्र मोदी के समर्थकों ने ‘स्मार्ट नमो सैफरॉन’ नाम से फोन लांच किया है। नमो फोन की वास्तविक कीमत 18990 रुपये है लेकिन यह छह हजार रुपये की छूट के साथ 11,990 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
नमो फोन में नरेंद्र मोदी से संबंधित एप्स, गेम्स और सॉफ्टवेयर दिए गए हैं। फ्री एसएमएस और आपस में फ्री कनेक्टिविटी के कई एप्स नमो फोन में हैं।
इसे भी देखें: एक लक्ष्य, दो दिशाएं
फोन में नरेंद्र मोदी की खबरों और भाषणों की पल पल की अपडेट्स मिलेंगी। यह स्मार्ट फोन अगले हफ्ते से बाजार में मिलने लगेगा।
फिलहाल आप चाहें तो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।