फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   narendra modi's railly in ghaziabad up

धूल नहीं, आंखों में मिर्ची झोंक रही है कांग्रेस: मोदी

Thu, 03 Apr 2014 03:38 PM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
narendra modi's railly in ghaziabad up

इंदिरापुरम के शिप्रा मॉल के ग्राउंड में नरेंद्र मोदी ने 35 मिनट के भाषण में ‘सबका’ (सपा, बसपा-कांग्रेस) के सफाये की बात कही। मोदी ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से विरोधी दल बौखला गए हैं।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि विपक्ष केंद्र में टूटी-फूटी सरकार बनने की अफवाह फैला रहा है। विरोधियों के बहकावे में न आएं, भाजपा को बहुमत से लाएं और 300 सीटों पर जिताएं।
विज्ञापन

'धूल नहीं, मिर्ची झोंक रही है कांग्रेस'

narendra modi's railly in ghaziabad up

नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब तक जनता की आंखों में धूल झोंक रही थी, लेकिन अब जनता धूल झोंकने के बाद भी देख ले रही है। कारनामे सामने आने के बाद अब कांग्रेस ने मिर्ची झोंकनी शुरू कर दी है।
 
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार स्लाटर हाउस को बढ़ावा दे रही है। पशु गायब हो रहे हैं। आगे चलकर किसानों और पशुपालकों के सामने खाने के लाले पड़ जाएंगे। मांस विदेश में भेजा जा रहा है। भारत में नॉनवेज खाने वालों को भी मांस महंगा खरीदना पड़ रहा है।

'कांग्रेस का नारा- फूट डालो, राज करो'

narendra modi's railly in ghaziabad up

आज चायवाला और गरीब का बेटा कांग्रेस से 40 साल का हिसाब मांग रहा हैं।  उन्हें (सोनिया) जवाब नहीं सूझता तो सांप्रदायिकता का मुद्दा उठाती हैं। कांग्रेस विभाजन करके वोट बटोरना चाहती है, जबकि भाजपा सबको साथ लेकर चलना चाहती है।

उधर, गौतमबुद्ध नगर के कांग्रेस के प्रत्याशी रमेश चंद्र तोमर भाजपा में शामिल हो गए। वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। नरेंद्र मोदी ने उन्हें भाजपा में शामिल होने पर धन्यवाद दिया।  तोमर पहले भाजपा में ही थे। उनकी घर वापसी हुई है।

विज्ञापन

'खामोश क्यों है चुनाव आयोग'

narendra modi's railly in ghaziabad up

मोदी ने कहा कि देश की आर्मी ने अपने कर्तव्य को ही केवल अपना धर्म माना लेकिन सोनिया गांधी की सरकार ने पहली बार धर्म आध‌ारित जनगणना कराने की सोची।

यह सरकार हर वर्ग-समाज को बांटने का काम करती है। सोनिया के बयान को सांप्रदायिक बताते हुए मोदी ने कहा कि सोनिया गांधी पर चुनाव आयोग कार्रवाई करे।

'हम एकता और विकास की बात करते हैं'

narendra modi's railly in ghaziabad up

मोदी ने कहा कि ‌कांग्रेस पूरी कोशिश कर रही है कि इस लोकसभा चुनाव को भी सांप्रदायिकता के रंग में रंग दे। जब भी मैं उनसे महंगाई को लेकर सवाल करता हूं तो वह सांप्रदायिकता की बात करते हैं, जब मैं नौकरी की बात करता हूं तो वह फिर वही सांप्रदायिकता की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से बांटो और राज करो की नीति पर काम करती रही है और हम एकता और विकास की बात करते हैं। मोदी ने कहा कि हम सत्ता के लालची लोग नहीं हैं। हमारा काम देश को एक रखना और विकास करना है।

'पड़ोसी देश भारत को आंख दिखाते हैं'

narendra modi's railly in ghaziabad up
मोदी ने जनता से कहा कि अगर मजबूत सरकार बनानी है तो बीजेपी को वोट दीजिए। हमारे पड़ोसी देश भारत को आंख दिखाते हैं, इसलिए नहीं कि हमारे लोगों में दम नहीं है बल्कि इसलिए कि हमारी सरकार कमजोर है।

केंद्र में अगर मजबूत सरकार रहेगी तो कोई हमें आंख दिखाने की कोशिश नहीं करेगा। हमसे आंख मिलाएगा ना कि आंख दिखाएगा।

'सेना पूरे देश को जोड़ती है'

narendra modi's railly in ghaziabad up

गाजियाबाद के शिप्रा मॉल मैदान पर बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने एक बार ‌फिर कांग्रेस पर हमला बोला। मोदी यहां पर बीजेपी कैंडिडेट और पूर्व थल सेना अध्यक्ष वीके सिंह का प्रचार करने आए हैं

मोदी ने कहा कि सेना को संप्रदाय के आधार पर नहीं बांटा जा सकता। सेना पूरे देश को जोड़ने का काम करती है। बीजेपी कार्यकर्ता वीके सिंह पर बाहरी प्रत्याशी होने का आरोप लगा रहे हैं।

'कांग्रेस ने देश को बांटा है'

narendra modi's railly in ghaziabad up

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली शुरू हो चुकी है।

गौतमबुद्घ नगर के प्रत्याशी महेश शर्मा और गाजियाबाद से वीके सिंह के समर्थन में चुनावी रैली करने आए नरेंद्र मोदी ने केंद्र की यूपीएम सरकार पर निशाना साधा है।

यूपी के दो जिलों की सीमा पर गरज रहे मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार ने देश को बांटने का काम किया है।

'यूपीए ने जनता को निराश किया'

narendra modi's railly in ghaziabad up

नरेंद्र मोदी ने सवालों की झड़ी लगाते हुए का कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति कर रही है। मंहगाई पर जनता के सवालों का जवाब कांग्रेस को देना पड़ेगा।

मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार ने दस साल में देश की जनता को पूरी तरह निराश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed