फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Narendra modi in Yog Fest of ramdev

नमो आए कपालभाती करने, पर करने लगे कुछ और

Sun, 23 Mar 2014 08:25 PM IST
Updated Sun, 23 Mar 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
Narendra modi in Yog Fest of ramdev

शहीदी दिवस के अवसर पर दिल्ली के रामलीला मैदान में शुरू हुए बाबा रामदेव के योग महोत्सव में नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही हर हर मोदी के नारे गूंज गए।

विज्ञापन


वहीं नरेंद्र मोदी ने भी मंच से आते ही राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधा। यूं तो पहले से ही बाबा रामदेव के इस योग महोत्सव को मोदी के प्रचार के रूप में देखा जा रहा था, पर बीजेपी और खुद बाबा रामदेव लगातार इससे इनकार करते रहे हैं।
विज्ञापन


बाबा रामदेव के अनुसार उनका योग महोत्सव किसी तरह के राजनीतिक महात्वकांक्षा से कोषों दूर है। नरेंद्र मोदी यहां केवल योग करने आए हैं। इसी क्रम में नरेंद्र मोदी ने योग से होने वाले फायदों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि योग से रोग मुक्ति भी है, भोग मुक्ति भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नमो के पहुंचते ही गूंजे हर हर मोदी के नारे

Narendra modi in Yog Fest of ramdev

रामलीला मैदान में योग कर रहे बाबा रामदेव के लोग नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही हर हर मोदी का नारा लगाने लगे।

हालांकि नारा इतना अधिक गूंजने लगा कि बाबा रामदेव को खुद मंच से उठकर नारा न लगाने की गुजारिश करनी पड़ी। खैर बाबा राम देव खुद भी राजनीतिक बयानबाजी करने से नहीं चूंके। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश के लिए वोट करना है। सही दिशा में वोट करना है और मोदी देश की आशाओं को पूरा करेंगे।

इस बात को बीजेपी से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि उन्होंन यह बात उस वक्त कही जब मोदी मंच पर मौजूद थे।

'किसी पार्टी के नहीं हैं रामदेव'

Narendra modi in Yog Fest of ramdev

योग महोत्सव में योग करने पहुंचे बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आते ही राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं हैं।

साथ उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव में बड़ी आग है। उनका कहना था कि हमें आजादी के लिए मरने का सौभाग्य तो नहीं मिला पर देश के जीने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, तो क्यों न इसका पूरा फायदा उठाया जाए।

गौरतलब है कि बीजेपी की सीट पर बाबा रामदेव के चुनाव लड़ने की खबरें भी आ चुकी हैं। ऐसे में मोदी के ये बयान बाबा रामदेव के लिए ग्रीन सिग्नल के तौर पर देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed