{"_id":"6191a0b3ae31d2a7c4e7188b30134022","slug":"narendra-modi-dangerous-for-country-yogendra-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी देश के लिए बड़ा खतरा: योगेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी देश के लिए बड़ा खतरा: योगेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 04 Apr 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘आप’ उम्मीदवार योगेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को मेवात के गांव घासेड़ा में आयोजित रैली में नरेंद्र मोदी को देश के लिए गंभीर खतरा बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह मोदी को एक पैगाम देना चहाते हैं कि मेवात को किसी भी कीमत पर गुजरात नहीं बनने देंगे। उन्हाेंने गुजरात दंगे के लिए नरेंद्र मोदी के आज तक माफी नहीं मांगने की भी अलोचना की। उन्होंने कहा कि मोदी ने गुजरात दंगे के सात माह बाद ही दंगा पीड़ित इलाके में गौरव यात्रा निकालकर लोगों को गोधरा की याद दिलाई।
विज्ञापन
उन्होने कहा कि इस देश में किसी एक धर्म जाति की चौधराहट नहीं चलेगी। योगेंद्र ने कहा कि देश में दो पर्टियों के बीच गठबंधन तो होते हैं, लेकिन मेवात में भाजपा और इनेलो में अलग किस्म का ठगबंधन है। उन्होंने कहा कि संसद बनने का मौका मिला तो सबसे पहले मेवात के दुखड़े को देश के सामने संसद में उठाएंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर आप के संसथापक सदस्य रमजान चौधर, नूंरद्दीन, उमर मोहम्मद पाडला, अय्यूब एडवोकेट, अख्तर हुसैन रावलकी, बिहार के विधायक सोम प्रकाश, संासद शिावानंद तिवारी, शहनाज, अब्दुल समद, फिल्मकार नावेद आदि मौजूद थे।