फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Narendra Modi calls krishnapal gurjar for meeting

मोदी ने फोन कर कृष्णपाल गुर्जर को भेजा बुलावा

Mon, 26 May 2014 11:51 AM IST
Updated Mon, 26 May 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi calls krishnapal gurjar for meeting

नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए फरीदाबाद के सांसद

विज्ञापन
कृष्णपाल गुर्जर के पास फोन आया है। उनके पास सुबह 8:50 बजे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन किया और जल्द से जल्द गुजरात भवन पहुंचने को कहा।

अमर उजाला से बातचीत में गुर्जर ने कहा कि उनके लिए यह ऐतिहासिक क्षण था। उन्हें राज्यमंत्री बनाने का आश्वासन मिला है। यह जनता के प्यार की बदौलत हुआ है।

उन्हें जनता ने जो प्यार दिया है उस पर वे खरा उतरेंगे। इस कर्ज को वे ब्याज सहित लौटाएंगे और जनता से किए वादों को भी निभाएंगे।

फरीदाबाद केंद्र में पहली बार ‌बना रहा जगह

Narendra Modi calls krishnapal gurjar for meeting

उल्लेखनीय है कि पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े गुर्जर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अवतार सिंह भड़ाना को 4 लाख 66 हजार से अधिक मतों से पराजित कर इतिहास रच दिया था।

इसके बाद हमने सबसे पहले फरीदाबाद को मिल सकता है मंत्रिमंडल में स्थान शीर्षक से खबर भी चलाई थी। हमारा विश्लेषण सही साबित हुआ और गुर्जर के पास मंत्री बनने के लिए मोदी का फोन आया।

आजादी के बाद पहली बार फरीदाबाद जिले को केंद्रीय राजनीति में इतना बड़ा स्थान मिला है। इस तरह गुर्जर फरीदाबाद के पहले मंत्री होंगे जो केंद्रीय राजनीति में अपनी मजबूत जगह बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज राज‌नीति से निकला चेहरा हैं गुर्जर

Narendra Modi calls krishnapal gurjar for meeting

चार फरवरी 1957 को मेवला महाराजपुर गांव में जन्मे गुर्जर ने 1978 में फरीदाबाद के नेहरू कॉलेज से स्नातक की। इसके बाद उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की।

वर्ष 1977-78 में वह नेहरू कॉलेज छात्रसंघ के महासचिव बने। वर्ष 1994 से वे सक्रिय राजनीति में हैं।

सबसे पहले वे नगर निगम के पार्षद चुने गए थे। उसके बाद अपनी व्यवहार कुशलता व संघर्षशील मिजाज से राजनीति में आगे बढ़ते गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed