फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Narela sub-city will develop as an education hub

Delhi: एजुकेशन हब के तौर पर विकसित होगी नरेला सब-सिटी, एलजी ने दिए बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने के निर्देश

Sat, 13 Jan 2024 08:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 13 Jan 2024 08:37 AM IST
सार

एलजी ने पिछले साल अक्टूबर में अधिकारियों के साथ बैठक की थी। साथ ही निर्देश दिया था कि नरेला को एजुकेशन हब के तौर पर विकसित किया जाए। ये शहर में विश्वविद्यालय परिसरों के लिए आवश्यक भूमि प्रदान करने के अलावा, नरेला सब-सिटी के बुनियादी ढांचे के विकास को भी बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
Narela sub-city will develop as an education hub
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : social media

विस्तार

नरेला सब सिटी को एजुकेशन हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर दिल्ली के सात विभिन्न सरकारी विश्वविद्यालयों व संस्थानों को उनके परिसरों के विकास के लिए 181 एकड़ भूमि आवंटित की है। इसके अलावा, इन विश्वविद्यालयों को इनकी मांग के अनुरूप क्षेत्र में पहले से निर्मित 1082 फ्लैट भी आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


एलजी ने पिछले साल अक्टूबर में अधिकारियों के साथ बैठक की थी। साथ ही निर्देश दिया था कि नरेला को एजुकेशन हब के तौर पर विकसित किया जाए। ये शहर में विश्वविद्यालय परिसरों के लिए आवश्यक भूमि प्रदान करने के अलावा, नरेला सब-सिटी के बुनियादी ढांचे के विकास को भी बढ़ावा देगा। इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय/संस्थान के साथ कई बैठकें हुईं, जिसमें ये सभी अपनी लंबे समय से लंबित मांगों के साथ आए थे। इसके बाद, डीडीए ने इन्हें कम से कम समय में भूमि आवंटित की। यह भूमि मौजूदा परिसरों के अतिरिक्त होगी। इससे विश्वविद्यालय/संस्थान को आवश्यकता अनुसार विस्तार करने में मदद मिलेगी। इसकी जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन

 

इन विश्वविद्यालयों को आवंटन किए गए पत्र

विश्वविद्यालय                                                                  भूमि
दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी     -16.73 एकड़
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय                         - 22.43 एकड़
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय                     -10 एकड़
इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली                     - 20 एकड़
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी                               -47.46 एकड़
दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी                                          -12.69 एकड़
इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन       -50 एकड़

 

सीमित परिसर में चल रहे विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय                                                                     इलाका
दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी      महरौली बदरपुर रोड, पुष्प विहार
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय                          सेक्टर-16C, द्वारका
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय                      सेक्टर-9, द्वारका
इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली                    ओखला इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 3
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी                               शाहबाद दौलतपुर, मेन बवाना रोड
दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी                                       पी-625 और 745, आउट्रम लेन, नई दिल्ली
इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन    मदरसा रोड, कश्मीरी गेट

1300 : करोड़ राजस्व मिलेगा डीडीए को
डीडीए को भूमि और फ्लैटों के लिए अतिरिक्त राजस्व के तौर पर लगभग 1300 करोड़ रुपये मिलेंगे। गौरतलब है कि पिछले एक साल से अधिक समय में डीडीए, अपनी बिना बिकी इन्वेंटरी में से लगभग 8000 फ्लैट्स बेचने में सफल रहा है।

सब सिटी का होगा विकास
नरेला क्षेत्र के विकास के लिए कई दिशा में काम किया जा रहा है। यहां पर एजुकेशन हब के साथ अन्य विकास कार्य भी किए जा रहे हैं। इसमें आवास, कोर्ट, पुलिस, अस्पताल, जेल कॉम्प्लेक्स के निर्माण भी शामिल हैं। इसके अलावा यहां लोगों की पहुंच आसान बनाने के लिए मेट्रो व अन्य परिवहन सुविधा को भी मजबूत किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नरेला को द्वारका की तर्ज पर ही विकसित किया जाएगा। ऐसा होने से इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग आएंगे। इससे दिल्ली का बोझ कम होगा। साथ ही नरेला का भी विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed