फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Narasimhanand Giri called Muslim religious leaders for debate in Ghaziabad

Ghaziabad: नरसिंहानंद गिरी ने मुस्लिम धर्मगुरुओं को शास्त्रार्थ के लिए बुलाया, हिंदू समाज का मांगा साथ

Wed, 15 Nov 2023 07:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 15 Nov 2023 07:09 PM IST
सार

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के लोग उनकी लड़ाई में शामिल हों। साथ उन्होंने कहा कि वह इस्लामिक धर्मगुरुओं के साथ शास्त्रार्थ करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Narasimhanand Giri called Muslim religious leaders for debate in Ghaziabad
यति नरसिंहानंद गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकी संगठन आईएस के आतंकियों द्वारा खुद की हत्या की साजिश की जानकारी के बाद बुधवार को यति नरसिंहानंद गिरी ने वीडियो जारी कर कर कहा कि उन्होंने पहले ही यह कहा था कि यहां यह आतंकी संगठन सक्रिय है, लेकिन मेरी बात नहीं सुनी गई थी। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी जान की परवाह नहीं है। हिंदु समाज के लोगों से यह अपील है कि वह सभी उनकी लड़ाई को याद रखें और वह भी इस लड़ाई में शामिल हों। साथ ही उन्होंने फिर से मुस्लिम धर्मगुरुओं को शास्त्रार्थ के लिए चुनौती दी है।  

विज्ञापन


जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने बताया कि उन्हें पुलिस अधिकारियों और मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली है कि आईएस के आतंकी पकड़े गए हैं और पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि वह उनकी हत्या करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म पर मैं शास्त्रार्थ करना चाहता हूं और जो भी धर्मगुरु चाहें वह इसमें शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी हिंदु अपने धर्म की रक्षा के लिए लड़े और धर्म केवल बलिदान से ही बचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed