{"_id":"673af310341e1672240318ea","slug":"nangloi-jat-mla-shaukeen-joins-aap-cabinet-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से बड़ी खबर: आतिशी कैबिनेट में नए चेहरे की एंट्री, नांगलोई से विधायक हैं शौकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से बड़ी खबर: आतिशी कैबिनेट में नए चेहरे की एंट्री, नांगलोई से विधायक हैं शौकीन
Mon, 18 Nov 2024 01:26 PM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:26 PM IST
सार
नांगलोई जाट विधायक रघुविंदर शौकीन आतिशी सरकार में नए कैबिनेट मंत्री होंगे। एक दिन पहले ही कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
रघुविंदर शौकीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नांगलोई जाट विधायक रघुविंदर शौकीन आतिशी सरकार में नए कैबिनेट मंत्री होंगे।आप ने सोमवार को यह जानकारी दी। शौकीन बाहरी दिल्ली से जाट नेता हैं। एक दिन पहले ही जाट नेता और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद सामने आया है। गहलोत के जाने से हुए नुकसान को नियंत्रित करने के लिए आप ने तुरंत कदम उठाते हुए शौकीन को शामिल करने की घोषणा की। गहलोत सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
रघुवेंद्र शौकीन बनेंगे दिल्ली के नए कैबिनेट मंत्री। https://t.co/QRAAe9vjpY
— Manish Sisodia (@msisodia) November 18, 2024
विज्ञापन
शौकीन ने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी समाज को साथ लेकर चलती है। बीजेपी ने हमेशा ही जाट समाज के खिलाफ काम किया है। मैं अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त करना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे दिल्ली के लोगों की सेवा और विकास करने का मौका दिया है।
विज्ञापन
वहीं आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन का मतलब ही हिंसा, लड़ाई-झगड़े और दंगा है। इनकी सभी सरकारों में ऐसा ही होता है। मणिपुर में आग लगी हुई है और राज्य फिर से पुराने दौर में चला गया है। भाजपा को सोचना चाहिए कि यह क्यों हुआ।
जानकारी के लिए बता दें कि मेहनती और नांगलोई विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राघवेंद्र शौकीन कैलाश गहलोत की जगह से सकते हैं। आतिशी सरकार में राघवेंद्र शौकीन कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करेंगे।