फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nageena and fakharpurkhori power line cutted

नगीना और फखरपुरखोरी की बिजली लाईन काटी

Tue, 03 May 2016 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 03 May 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
nageena and fakharpurkhori power line cutted
- फोटो : अमर उजाला
दो सप्ताह पहले कस्बा नगीना और फखरपुरखोरी की बिजली लाईन को काटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। फखरपुरखोरी के लोगों ने सोमवार को बिजली निगम के दफतर के सामने प्रदर्शन किया। इस गांव के हाजी अली मोहमद, अतर, हमीद ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के दर्जनों बोर उनके गांवों में हुए पड़े हैं। जिनसे कई गांवों को पेयजल की सप्लाई होती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिजली निगम के कार्यकारी अभियन्ता की मौजूदगी में नगीना से फखरपुरखोरी वाली लाईन को जबरदस्ती गिराया गया है। लाईन के खंबे भी तोड़े गये हैं। नावली फीडर से हमारी लाईन जोड़ी है। इसमें बिजली पांच से छह घंटे आती है। इस कारण हमारे गांव में पीने के पानी की समस्या पनप गयी है। उधर कस्बा नगीना में अभी तक तोड़े गये खबों पर बिजली के तार नहीं डाले जा सके हैं।
विज्ञापन


इस बुस्टर से पेयजल सप्लाई न होने के चलते कई मोहल्लों में जल संकट गहरा गया है। इकबाल गोरवाल, सरपंच नसीम अहमद ने बताया कि बिजली विभाग ने लाईन डालने का आश्वासन दिया है। बिजली विभाग का कहना है कि फखरपुरखोरी की लाईन इसलिए काटी गयी है क्योंकि वो गांव हॉट लाईन में नहीं आता। नगीना के बुस्टर पर लाईन ड़ालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैराथन के जरिये जिलेवासियों में जागरूकता फैलाने का अभियान
जिलेवासियों को मैराथन के जरिये सचेत करने की मुहिम में तेजी लाने को लेकर बड़कली चौक पर सोमवार को आरटीआई मंच ने बैठक की। ये भी कहा गया कि तालीम केयर के नाम से मैराथन की शुरूआत इसी सप्ताह होगी। साथ ही मलेरिया मैराथन को प्रत्येक ब्लॉक में किया जायेगा। वहीं मलेरिया केयर अभियान भी पिछले साल की भांति चलता रहेगा। बैठक की अध्यक्षता शिक्षाविद्ध मुनीराम जैन ने की। उन्होंने कहा कि तालीम के बिना तरक्की संभव नहीं है। तालीम सबकी प्राथमिकता में हो इसके लिए जनचेतना अभियान एक बड़ी जरिया बन सकता है। पूर्व पंच नसीम सांठावाड़ी ने कहा कि मलेरिया मैराथन की तर्ज पर शिक्षा के उपर भी लगातार मैराथन होने से जागरूकता बढ़ेगी। आरटीआई मंच के इस कदम की सराहना करना जरूरी है। इस मौके पर हाजी अली मोहमद, प्रजापत समाज के पूर्व प्रधान नन्दकिशोर, ईशाक मूलथान, सुबेदार खां ने अपने विचार रखे।


पुलिस की टवेरा बनी बकरी की मौत का कारण
ऑवरलोड़ डंपर का पीछा कर रही पुलिस की टवेरा गाड़ी के कारण तेज गति में चल रही डंपर चालक ने करहेड़ा करहेड़ा के सैनी शिक्षा निकेतन स्कूल के समीप एक बकरे को कुचल दिया। फिर भी डंपर नहीं रूका। आखिरकार पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। गांव करहेड़ा के अतर ने नगीना थाने में शिकायत देकर डंपर नबर एचआर 74 2557 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। ये भी लिखा है कि यदि पुलिस की टवेरा गाड़ी डंपर का पीछा न करती तो ये घटना नहीं घटती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed