{"_id":"57fb86b14f1c1b2b7a28e006","slug":"nagar-nigam-special-camp-for-tax-collection-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स वसूली के लिए निगम लगाएगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स वसूली के लिए निगम लगाएगा कैंप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के द्वारा आगामी 12 अक्तूबर को सेक्टर 55 के सामुदायिक केन्द्र में संपत्ति कर की वसूली के लिए एक कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्रात: 10 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक कैंप जोन के संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन और क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी अनिल रखेजा की देखरेख में आयोजित होगा। यह जानकारी निगम के जन संपर्क अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला ने दी।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर उन्हें उनके घर के नजदीक कर जमा करवाने की सुविधा देने के उद्देश्य से इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। रोहिल्ला के अनुसार सेक्टर- 55 हुडा, सेक्टर- 55 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कुल 4285 संपत्ति कर यूनिटों में से 3000 से अधिक यूनिटों पर 40 लाख रुपये से अधिक संपत्ति कर बकाया है।
संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन ने क्षेत्र के लोगों से उनके अपने घरों के नजदीक लगाए जाने वाले उक्त कर वसूली कैंप में अपना बकाया संपत्ति कर जमा करवाने की अपील की है। इसके बाद निगम द्वारा सीलिंग व नीलामी आदि की कार्रवाई की जाएगी।