{"_id":"5929a3604f1c1bd44a53631b","slug":"nagar-nigam-order-probe-of-scam-of-246-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"246 करोड़ के घपले का आरोप, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
246 करोड़ के घपले का आरोप, जांच की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 27 May 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
note
नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अनशनकारी बाबा रामकेवल, पदमश्री डा. ब्रहमदत्त और निगम अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला का सत्याग्रह 11वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को भ्रष्टाचार विरोधी मंच ने जवाहरलाल शहरी नवीनीकरण योजना(जेएनयूआरएम) के तहत परियोजनाओं के हुए घोटाले को उजागर किया। मंच का कहना है कि इस परियोजना के अंतर्गत एनबीसीसी नामक एजेंसी को बतौर एडवांस दी गई 246 करोड़ रूपये की राशि का आज तक हिसाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
मंच कार्यकर्ताओं ने बताया कि 3150 करोड़ रूपये की जेएनयूआरएम के लिए नगर निगम ने विभिन्न एजेंसियों से साल 2009-10 में 605.49 लाख, 2011-12 में 746.03 लाख, 2012-13 में 584 लाख, 2013-14 में 11760 लाख, 2014-15 में 6000 लाख और 2015-16 में 5000 लाख रूपये की राशि ऋण रूप में ली थी। एग्रीमेंट के तहत 246.95 करोड़ की राशि एनबीसीसी एजेंसी को दी गई। जिसका आज तक ऑडिट नहीं कराया गया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया है कि अनियमितताओं और घपलों के उजागर होने के डर से ही रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है। मंच ने सरकार से इस सारे मामले की जांच करवाने की मांग की है। बाबा रामकेवल ने बताया कि रविवार को आंदोलन को समर्थन देने के लिए बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर सिंह यादव आएंगे। शनिवार को धरने में आरटीआई कार्यकर्ता वरूण श्योकंद, धीरज हिन्दुस्तानी, पवन शून्य, राजेश शर्मा, धन सिंह, शाहाबीर खान, रण सिंह भड़ाना, हरे राम सहित अनेक लोग शामिल हुए।
विज्ञापन