फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nagar nigam enforcement team removed 15 Slums

ओल्ड दिल्ली व महरौली रोड से हटाई गईं 15 झुग्गियां

Tue, 25 Apr 2017 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 25 Apr 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
 nagar nigam enforcement team removed 15 Slums
नगला बीच पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

अवैध झुग्गियों के खिलाफ नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मंगलवार को कड़ी कार्रवाई की। ओल्ड दिल्ली व महरौली रोड के ग्रीन बेल्ट और फुटपाथ पर बनाई गई इन सभी झुग्गियों को पूरी तरह से हटा दिया गया। यह दोनों इलाके नगर निगम के जोन-2 क्षेत्र में आते हैं। 

विज्ञापन


झुग्गियों के खिलाफ इस कार्रवाई का नेतृत्व नगर निगम जूनियर इंजीनियर अरुणदीप भारद्वाज ने किया। यह सभी झुग्गियां गोशाला मैदान के नजदीक थीं। इस प्रकार की झुग्गियों को बनाने वालों को नगर निगम ने सख्त चेतावनी दी है कि अगर वह फिर से ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा ग्रीन बेल्ट व फुटपॉथ पर अतिक्रमण करके झुग्गियां बना ली थी। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर नगर निगम के जूनियर इंजीनियर आशीष सहरावत की टीम ने राजीव चौक सहित आसपास के क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी, पान के खोखों, नारियल-गन्ना जूस विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने सड़क व फुटपॉथों पर दुबारा से अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। बता दें कि निगमायुक्त वी. उमांशकर के निर्देश पर गठित चार इनफोर्समेंट टीमों ने सड़कों व फुटपॉथों को अतिक्रमण मुक्त करने की लगातार कार्रवाई कर रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed